---Advertisement---

Viral Video: ऑटो चला रहे चचा की फर्राटेदार इंग्लिश को सुनकर बोले यूजर्स- “बाबा मुझे कोचिंग दे दो”

Viral Video: ऑटो चला रहे एक बूढ़े आदमी की इंग्लिश ने लोगों को हैरान कर दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 10, 2024 5:28 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश में प्रतिभावान लोगों की कमी नहीं है। इसकी गवाही सोशल मीडिया पर अकसर वायरल होते वीडियो देते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग काफी तारीफ भी करते हैं। वक्त और हालत कभी इंसान को ऐसी जगह पहुंचा देता हैं , जिसके बारे में वो सोच भी नहीं सकता है लेकिन फिर भी इन हालातों में कुछ लोग मुस्कुराकर जिंदगी को जीते हैं। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इंटरनेट पर एक बूढ़े व्यक्ति का वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में ये चचा काफी फर्राटेदार इंग्लिश बोल रहे हैं। चचा की अग्रेजी को सुनकर यूजर्स भी इसके फैन हो गए हैं।

चचा की अग्रेजी पर फिदा हुए लोग

इस वीडियो को kon-bhushan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में चचा मेडिकल स्टूडेंट से अंग्रेजी में बात कर रहे हैं और इसके महत्व के बारे में बता रहे हैं। वह बोल रहे हैं कि, अंग्रेजी सभी को आना चाहिए अगर आपको इंग्लिश आती है तो आप दुनिया के किसी भी हिस्से में घूम सकते हैं, लेकिन अगर आपको इंग्लिश नहीं आती है तो आप विदेशों का मजा नहीं ले सकते हैं। इस दौरान ये बूढ़ा व्यक्ति वीडियो बना रहे लड़के से पूछता है कि, क्या करते हो इस पर वह जवाब देता है कि, मेडिकल स्टूडेंट हूं। इस दौरान वह लड़के की काफी तारीफ करता है और बहुत ही खुशी से वीडियो बना रहे लड़के को बाय करता है।

वीडियो देख यूजर्स मांग रहे कोचिंग

वीडियो में अंग्रेजी बोल रहे आदमी से लोग काफी खुश हो गए हैं । इसके साथ ही जमकर तारीफ करते हुए बोल रहे हैं कि, उन्हें भी कोचिंग लेनी है। इस वीडियो को जून में शेयर किया गया था। इस पर अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। ये वीडियो अमरावती का बताया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sugar

जून 24, 2026

Heart Health

जून 23, 2026

Pranit More

जून 23, 2026

Lucknow Viral Video

जून 23, 2026

Emraan Hashmi

जून 23, 2026

Jaipur Viral Video:

जून 23, 2026