---Advertisement---

Viral video: लंगूर की तरह कूदते बिल्डिंग के फ्लोर्स पर कार्डियो करते लड़के का हैरतअंगेज वीडियो वायरल

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक हैरतंगेज वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें एक इंसान अनोखे अंदाज में एक्सरसाइज कर रहा है। इस वीडियो को देख सभी यूजर्स दांतों तले उंगलियां चबाने पर मजबूर हो रहे हैं

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: नवम्बर 12, 2023 4:05 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया हर तरह की सरल वीडियो की सबसे पसंदीदा जगह है। यहां हर दिन हंसने, देखने और हैरान कर देने वाली अनगिनत विडियोज सामने आती हैं मगर उनमें से महज कुछ ही सभी लोगों का दिल जीत पाती हैं। हाल ही में हैरान कर देने वाला ऐसा ही एक हैरतंगेज वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें एक इंसान अनोखे अंदाज में एक्सरसाइज कर रहा है। इस वीडियो को देख सभी यूजर्स दांतों तले उंगलियां चबाने पर मजबूर हो रहे हैं और जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। देखिए वायरल वीडियो–

उछल कर की एक्सरसाइज

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इसमें सबसे पहले एक व्यक्ति बिल्डिंग के एक फ्लोर छत से लटकता हुआ नजर आ रहा है। उसे देख कर एक पल को लगता है कि शायद वो किसी मुसीबत में है। मगर अगले ही पल सारा माहौल बदल जाता है जब वो बंदर की तरह एक के बाद एक फ्लोर्स को पर कर देना शुरू कर देता है। वीडियो में वो कुछ ही वक्त में 4 से 5 फ्लोर्स को पार कर लेता है।

वायरल हो रही है वीडियो

वहीं आपको बता दें कि ये वीडियो वायरल होने के बाद से ही जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे एक कैप्शन “मैं निश्चित रूप से कार्डियो करने के बाद काफी थक गया था” के साथ शेयर किया गया है। वीडियो के हिसाब से व्यक्ति कार्डियो यानी एक तरह की एक्सरसाइज करता दिख रहा है जिसे देख यूजर्स काफी हैरानी होकर कमेंट्स करते दिख रहे हैं।

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस

वायरल हो रही इस वीडियो पर यूजर्स हैरानी भरे और फनी कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने हंसते हुए लिखा कि चलो अब वापस भी आकार दिखाओ तो वहीं एक अन्य ने लिखा कि न जाने कूल दिखने के लिए लोग क्या क्या करते हैं। बता दें कि इस वीडियो को दो दिन पहले शेयर किया गया था जिस पर अब तक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। लाइक्स और कमेंट्स का ये सिलसिला यूं ही बढ़ता भी जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026