---Advertisement---

Viral Video: लड़की की चुटिया पकड़कर दे दनादन डंडे बरसाता बूढ़ा वायरल, देख यूजर्स बोले- “नामर्दो की संख्या बढ़ रही है”

Viral Video: लड़की की चुटिया पकड़कर बुरी तरह से डंडे मारता बूढ़ा आदमी वायरल। वीडियो देख लोगों का फूटा गुस्सा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 2, 2024 1:30 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की बातें बहुत ज्यादा होती हैं। इनके अधिकारों के लिए कई सारे कानून भी बनाए गए हैं, लेकिन जब महिला के सम्मान को जमीन पर देखा जाता है तो वह कम ही दिखता है। इंटरनेट पर आपको ऐसे कई सारे वीडियो वायरल होते हुए दिख जाएंगे, जिनमें लड़कियों और महिलाओं के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। इन सब चीजों को देखकर लोगों को काफी गुस्सा भी आता है। एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बूढ़ा आदमी लड़के के साथ मिलकर लड़की की चुटिया पकड़कर जमकर डंडे बरसा रहा है। ये घटना उत्तर प्रदेश की बताई जा रही है। इस वीडियो को देख लोगों को काफी गुस्सा आ रहा है।

बूढ़े आदमी ने लड़की को डंडे से पीटा

इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जनाब खान क्राइम रिपोर्टर नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा गया है। जिसमें लिखा है कि, “फर्रुखाबाद शैतानों जैसी हरकत क्या किसी महिला को इस तरह बेरहमी से कोई पिटाई करता है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो बताया जा रहा है निकास को लेकर दोनों भाइयों में हुआ था विवाद दबंग भाई की मारपीट से तीन लोग गंभीर रूप से घायल।”

Viral Video देख लोगों का फूटा गुस्सा

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बूढ़े आदमी और लड़की के बीच बहस हो रही है। इस दौरान बूढ़ा आदमी लड़की की चुटिया पकड़कर डंडे से उसकी बुरी तरह से पिटाई कर देता है। लड़की को पीटने में बूढ़े आदमी की लड़का भी मदद करता है। इस दौरान लड़की भी अपना बचाव करने के लिए हमला करती है, तब तक लड़का भी इस लड़की के थप्पड़ मारना शुरु कर देता है। ये घटना किसी गांव की लग रही है। आस-पास काफी लोग दिख रहे हैं, लेकिन कोई मदद नहीं कर रहा है। इस वीडियो को 1 अगस्त को शेयर किया गया था। इस पर अब तक 3 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं, वीडियो देखकर लोग इस बूढ़े आदमी पर एक्शन लेने को बोल रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026