---Advertisement---

Viral Video: आनंद महिंद्रा ने शेयर किया मेघालय की वादियों का शानदार वीडियो, देखकर रह जाएंगे मंत्रमुग्ध

Viral Video: मेघालय की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुए उद्योगपति, आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहीं दिल की बात।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 7, 2024 2:29 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं और अक्सर अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है और उनका लेटेस्ट पोस्ट देखने के बाद लोग मेघालय की खूबसूरती में खो गए हैं। इससे पहले आनंद महिंद्रा ने घूमने के लिए भारत में 10 खूबसूरत जगहों की लिस्ट शेयर की थी जिसमें मेघालय का नाम भी शामिल था। ऐसे में इस बार उन्होंने मेघालय की खूबसूरती की झलक फैंस को दिखाई। आइए देखते हैं आखिर क्या किए उद्योगपति। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है और अपनी दिल की बात कही है।

एक बार फिर प्रकृति के नजारे में खोए दिखे उद्योगपति

उद्योगपति अक्सर प्रकृति में खोए नजर आते हैं और अक्सर किसी भी चीज को बहुत बारीकी से देखते हैं। ऐसे में उन्होंने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, “नोंगजोंग, मेघालय। यदि आपको अपना ‘सिर बादलों में’ रखना है – तो ऐसा करने के लिए यही जगह।” वीडियो में उन्होंने मेघालय की खूबसूरती को दिखाने की कोशिश की है और यह झलक किसी को भी मंत्रमुग्ध कर देने के लिए काफी है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

अक्सर चर्चा में बने रहते हैं आनंद महिंद्रा

आनंद महिंद्रा अक्सर किसी न किसी वीडियो को शेयर कर चर्चा में आ जाते हैं। कलाकृति हो या फिर कोई खास चीज वह सोशल मीडिया पर तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। किसी की बहादुरी को सलाम करने में भी आनंद महिंद्रा कभी पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में उनका यह वीडियो फिलहाल चर्चा में है जिसमें मेघालय की खूबसूरती देखने के बाद किसी का भी मन यहां घूमने के लिए हो जाए। इस खूबसूरती में आप खो जाएंगे और यही वजह है कि यह वीडियो फिलहाल फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 13, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026