---Advertisement---

Viral Video: ये स्कूली छात्र हैं या गुंडे ! देखें कैसे बच्चों ने बीच सड़क पर बेल्ट-डंडों से की युवक की भयंकर पिटाई?

Viral Video: सोशल मीडिया पर स्कूल की ड्रेस पहनकर मारपीट करते छात्रों का वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन्हें देखने के बाद यूजर्स को गुस्से के साथ अफसोस हो रहा है।  ये घटना मध्यप्रदेश के गुना की बताई जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 3, 2026 5:32 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  सोशल मीडिया पर स्कूली छात्रों के द्वारा बीच सड़क पर भयकंर मारपीट करने का मामला काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बच्चों ने स्कूल की ड्रेस पहनी हुई है और एक युवक को डंडों और बेल्टों से बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि, इसे देखने के बाद भी कोई रोकने की कोशिश नहीं कर रहा है। नाबालिक बच्चों को इस तरह से मारपीट करता देख लोगों को अफसोस और गुस्सा दोनों फील हो रहा है। ये घटना मध्य प्रदेश के गुना की बताई जा रही है।

छात्रों ने बेल्ट से बीच सड़क पर की भयंकर मारपीट

छात्रों के द्वारा मारपीट करने का ये वायरल वीडियो Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, मध्य प्रदेश के गुना में स्कूल की यूनिफॉर्म पहनकर बेस्ट से बच्चे मारपीट कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, स्कूली ड्रेस में दो छात्र दिख रहे हैं। एक के हाथ में डंडा है तो एक के हाथ में बेल्ट है। वो बीच सड़क पर एक अन्य लड़के को घेरकर बेरहमी से पीट रहे हैं। इस दौरान वो बचने की कोशिश कर रहा है। लेकिन वो बेतहाशा बेल्ट और डंडे बरसा रहे हैं। इस वीडियो को देख लोगों को काफी अफसोस के साथ गुस्सा आ रहा है। लड़ाई का कारण सामने नहीं आ सका है। लेकिन  ये घटना यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर रही है।

Viral Video देख यूजर्स को हो रहा अफसोस

ये वायरल वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड की गई है?  इसकी भी कोई आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 3 मार्च को अपलोड किया गया है। इस वीडियो को पर 21000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘स्कूल वालों ने फ्री की बेल्ट देकर गलत फैसला किया है’। दूसरा लिकता है, इन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। वहीं, कई सारे लोगों को बच्चों के इस व्यवहार पर अफसोस हो रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026