---Advertisement---

Viral Video: ग्राहक को रोकने का नाई ने निकाला अनोखा जुगाड़, हरकत देख यूजर बोला ‘ये रील सैलून पर नहीं जाना चाहिए ‘

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक जुगाड़बाज नाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वो अपने ग्राहकों को रोकने के लिए ऐसा तरीका निकालता है, जिसे देख लोग अक्ल की तारीफ करने लग जाते हैं। ये एक फनी वीडियो है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 4, 2025 11:08 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक फनी वीडियो बनाए जाते हैं। यही वजह है कि, इंस्टाग्राम रील को यूजर्स के द्वारा काफी देखा जाता है। काफी लोगों को तो इनका एडिक्शन तक हो गया है। कुछ लोग रील को देखना टाइम की बर्बादी बताते हैं, लेकिन क्या हो जब इसी वीडियो में बिजनेस चलाने का जुगाड़ू आइडिया मिल जाए। इंटरनेट पर एक ऐसा ही सैलून का वीडियो काफी देखा जा रहा है। इसमें नाई अपने ग्राहकों को रोकने के लिए ऐसा दिमाग लगाता है कि, यूजर्स को बोलना पड़ता है , कुछ भी हो ये रील सैलून वालों के पास नहीं जाना चाहिए।

ग्राहकों को रोकने का नाई ने निकाला अनोखा तरीका

इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो फनी है। इसे khan_shadab91 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

देखें वीडियो

वीडियो में नाई लोगों की दाढ़ी-मूछे काट रहा है। लेकिन तभी वहां पर एक ग्राहक आता है , वो काफी जल्दी में होता है। वो बार-बार सैलून वाले को तंग करने लग जाता है। वो चाहता था कि ग्राहक को छोड़ वो वो उसे डील करे। लेकिन तभी नाई को भयंकर गुस्सा आता है वो लड़के को बैठाने के लिए उसकी आधी मूछ काट देता है। इसके बाद बैठने को कहता है। लड़का देखता है कि, वहां पर उसके जैसे कई सार ग्राहक बैठे हुए हैं। दरअसल, नाई ये जुगाड़ अपने ग्राहकों को रोकने के लिए करता है।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे अक्ल की तारीफ

आपको बता दें, ये वायरल वीडियो रियल नहीं बल्कि रील है। इसे कंटेन्ट क्रिएटर ने लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया है। इंस्टाग्राम पर इसे हालहि में अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 2 लाख 67 हजार से ज्यादा लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं। यूजर्स इसे देखने के बाद काफी हंस रहे हैं और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये रील सैलून वालों के पास नहीं जाना चाहिए।’ वहीं, तमाम सारे लोग फनी इमोजी बनाकर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं ।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026