---Advertisement---

Viral Video : बिहार के CM नीतीश ने अपने ही मंत्री की मीडिया के सामने पकड़ी गर्दन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Viral Video : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मंत्रियों और पत्रकार के साथ गांधी मैदान पहुंचे जहां पर उन्होंने मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसी दौरान नीतीश कुमार ने अपने मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ ली।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 18, 2023 5:56 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया समेत सभी जगह पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो जबर्दस्त तरीके से वायरल हो रहा है, और यह वीडियो इसलिए वायरल हो रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री ने अपने ही मंत्री की गर्दन पर हाथ डाल दिया है।


दरअसल मामला बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान का है जहां पर मीडिया का जमावड़ा था, तो वहीं नीतीश कुमार सरकार के भी सभी मंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद थे।

https://twitter.com/tyagiih5/status/1703741724730827169


जानकारी के लिए बता दें कि नीतीश कुमार और उनके सभी मंत्री गांधी मैदान में इसलिए पहुंचे थे, क्योंकि आज मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति शिवसागर रामगुलाम की जयंती थी। इसीलिए सभी मंत्री और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद मंत्री, विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी भी यहां पहुंचे थे। यह सभी नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। जब सभी ने नेताओं ने मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया। तो फिर सभी पत्रकारों का जमावड़ा मंत्रियों के आसपास आ गया और बाइट देने का सिलसिला शुरू हो गया।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पकड़ी अपने मंत्री की गर्दन


इसी दौरान जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैमरा के सामने खड़े होकर किसी मीडिया वाले से बात कर रहे थे। तभी उन्होंने अचानक से अशोक कुमार को बुलाया और उनकी उनकी गर्दन पकड़ ली। नीतीश कुमार की इस हरकत को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। मंत्री हो या फिर पत्रकार किसी को यह समझ नहीं आया कि आखिरकार मुख्यमंत्री ने अपने मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पर हाथ क्यों डाला और इस तरीके से क्यों घुमाया। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिरकार ऐसी क्या बात हो गई कि कैमरों के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्री की गर्दन पर हाथ डाल दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा – दोनों ही पुजारी हैं


दरअसल मामला कुछ यूं है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने एक ऐसा पत्रकार नजर आया। जिसने माथे पर टीका लगा रखा था, जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उस पत्रकार को देखा वह भीड़ में अपने मंत्री अशोक चौधरी को ढूंढने लगे। अशोक चौधरी को उन्होंने अपने पास बुलाया और जैसे ही अशोक चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास आए। उन्होंने अशोक चौधरी की गर्दन पड़कर पत्रकार के माथे के माथे से मिला दी और कहने लगे कि यह दोनों पुजारी है।
दरअसल वहां मौजूद एक पत्रकार ने अपने माथे पर तिलक लगा रखा था और नीतीश कुमार के मंत्री अशोक चौधरी भी जब भी अपने घर से बाहर निकलते हैं। तो अक्सर माथे पर तिलक लगाकर ही निकलते हैं। यही कारण था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्री की गर्दन पकड़ी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026

Hapur Viral Video

फ़रवरी 26, 2026

Viral Video

फ़रवरी 26, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 26, 2026