---Advertisement---

Viral Video: कछुए के मुंह में फूंक मारना महिला के लिए बना जी का जंजाल, गुस्साए जानवर ने हाल किया बेहाल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कछुए का वीडियो वायरल हो रहा है। वह आदमी के मुंह को अपने दांतों से ऐसे जकड़ता है कि, उसकी हालत खराब हो जाती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 8, 2025 3:44 अपराह्न | Updated: अप्रैल 8, 2025 4:53 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कछुआ काफी सुस्त जानवर माना जाता है। यही वजह है कि, कुछ लोग एक-दूसरे को चिढ़ाने के लिए इस जानवर से तुलना करते हैं। लेकिन क्या आपने इस क्यूट से दिखने वाले जानवर का खूंखार रुप देखा है? अगर नहीं तो इस वायरल वीडियो को देख लीजिए। इसमें कछुए ने आदमी की ऐसी हालत कि, वह दोबारा कभी इस जानवर से पंगा नहीं लेगा। दरअसल, एक आदमी कछुए के मुंह में फूंक मार रहा होता है वो तभी उसका मुंह पकड़ लेता है। इसके बाद जो व्यक्ति का हालत होती है वो देखने वालों को दंग कर देती है।

कछुए ने आदमी का किया बुरा हाल

इस Viral Video को scary नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। ये वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिका जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, आदमी के पास एक टोकरी है जिसमें तमाम तरह सीप दिख रहे हैं। अचानक आदमी एक कछुए को उठाकर उसके मुंह में फूंक मारता है। इसके बाद कछुआ अपने नुकीले दांतों से व्यक्ति के होंठों को पकड़ लेता है। इस दौरान वह दर्द से तड़पना शुरु कर देता है। आदमी तमाम कोशिशों के बाद अपना होंठ छुड़ाने में कामयाब हो जाता है। लेकिन उसकी हालत खराब हो जाती है।

Viral Video देख यूजर्स क्या बोले?

ये वायरल वीडियो Social Media पर 28 मार्च को अपलोड किया गया था। इस पर 25 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स के मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘यही तो कर्मा है’। दूसरा लिखता है, ‘कभी-कभी नेचर खतरनाक हो जाती है’। तीसरा लिखता है, ‘वीडियो देखकर मजा आ गया’। इस वीडियो पर यूजर्स के खूब कमेंट आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा आदमी पानी से घिरा हुआ है। इसे देखकर लग रहा है कि, शायद वह उसका शिकार बनाना चाहता लेकिन खुद ही शिकार बन गया।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026