---Advertisement---

Viral Video:एंटी रेबीज इंजेक्शन लगने के बाद भी कुत्तों की तरह भौंक रहा लड़का, हालत देख कांप रहे लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक 17 साल के लड़के को कुत्ते ने 4 महीने पहले काट लिया था। परिजनों ने एंटी रेबीज इंजेक्शन तो लगवाए लेकिन उपचार पूरा नहीं करवाया। जिसके कारण युवक कुत्ते की तरह भौंकने लगा। लड़के की हालत काफी खराब है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 14, 2026 6:46 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  कुत्ते के काटने पर गंभीर रुप से रेबीज बीमारी से जूझते आए दिन लोगों के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद काफी लोगों को कुत्तों से डर लगने लगा  है। अमूमन रेबीज एंटी रेबीज इंजेक्शन ना लगवाने के कारण होता है। लेकिन क्या हो? जब इंजेक्शन लगाने के 4 महीने बाद पीड़ित की हालत बिगड़ जाए और वो कुत्ते की तरह भौंकना शुरु कर दे।   उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देख हर किसी की रुह कांप रही है। दरअसल , युवक ने इंजेक्शन तो लगवाए थे लेकिन कोर्स पूरा नहीं किया था। जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई। अब वो कुत्ते की तरह भौंक रहा है।

Viral Video:  मिर्जापुर में युवक हुआ रेबीज का शिकार

मिर्जापुर से आया ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर  Sachin Gupta नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘कितना दुखद है ये… UP के जिला मिर्जापुर में 4 महीने पहले 17 वर्षीय करन को कुत्ते ने काट लिया। फैमिली वाले एंटी रेबीज इंजेक्शन का पूरा कोर्स नहीं करवा पाए। अब करन ने कुत्ते की तरह भौंकना शुरू कर दिया है। डॉक्टर कहते हैं कि इस स्थिति में मरीज का बचना नामुमकिन जैसा है।’

वीडियो में देखा जा सकता है कि, युवक की हालत बहुत ही खराब है । उसे एक अन्य लड़का पकड़कर लेकर जा रहा है। पीड़ित लगातार कुत्ते की तरह भौंक रहा है। इंजेक्शन पूरे ना लगवाना कितना खतरनाक हो सकता है। वो इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है। ये मामला कछवा थाना क्षेत्र के जोगीपुरवा गांव का है। युवक 8वीं का छात्र हैं। पीड़ित को 4 की जगह सिर्फ 2 ही एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगे हैं। जिसके कारण वो इस बीमारी का शिकार हो गया।

 कुत्ते के काटने पर रेबीज का इंजेकशन कब और कितने लगने चाहिए?

कुत्ता जब काटता है तो उसके इंफेक्शन से बचने के लिए रेबीज के इंजेक्शन लगते हैं। सरकारी अस्पताल में रेबीज का इंजेक्शन मुफ्त में मिलता है। रेबीज से बचने के लिए तुरंत एंटी-रेबीज सीरम दिया जाता है। इसके साथ ही चार इंजेक्शन अलग-अलग समय सीमा पर लगवाने होते हैं। ये 0, 3, 7, और 28 दिन है। पहला इंजेक्शन कुत्ता काटने के तुरंत बाद या फिर 24 घंटे के अंदर लगना जरुरी होता है। ये इंजेक्शन हाथ पर लगते हैं। इसका पूरा कॉर्स करना जरुरी होता है। जरा सी लापरवाही करने पर रेबीज बीमारी होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। कुत्ता काटने के तुरंत बाद घाव को फिटकरी से धोना चाहिए।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cholesterol

जून 18, 2026

Viral Video

जून 18, 2026

Lucknow Viral Video

जून 18, 2026

Viral Video

जून 18, 2026

Viral Video

जून 18, 2026

Batwara 1947

जून 18, 2026