---Advertisement---

Viral Video: विदाई में लड़की की जगह फूट-फूटकर रोया लड़का, इमोशनल वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में दुल्हन की जगह एक लड़का रोता हुआ दिख रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 31, 2024 7:30 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 31, 2024 3:15 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शादी किसी भी इंसान की जिंदगी का बेहद अहम और खास पल होती है। यही वजह है कि, लोग इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए बहुत कुछ करते हैं। लेकिन कभी-कभी इसी शादी के कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को समझ ही नहीं आता है कि, वह क्या प्रतिक्रिया दें। एक ऐसा ही वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दुल्हन की विदाई हो रही है, लेकिन इसमें लड़की की जगह लड़का रो रहा है। इस दौरान लड़की कुछ ऐसा बोल देती है, जिसे सुनकर लोग काफी भावुक हो जाते हैं।

बहन की विदाई में फूट-फूटकर रोया भाई

https://www.youtube.com/shorts/IMTPMChA6U4

इस बेहद भावुक कर देने वाले पल को AESTHETIC4UH-u4h नाम के Youtube चैनल पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में एक लड़का काफी फूट-फूटकर रो रहा है। इसके साथ ही उसके हाथ में रुमाल है और इससे वह अपनी आंखों को पोछ रहा है। ये पल काफी भावुक कर देने वाला है। भाई को इतना रोता देख लड़की से रहा नहीं जाता है और वह बोलती है कि, “इतना झगड़ा करता है और ये अभी रो रहा है”। इस दौरान लड़की के भी शायद आंसू निकल रहे हैं, जिन्हें वह हाथ से साफ कर रही है। इसके साथ ही लड़की के पड़ोस में उसका दूल्हा खड़ा है जो कि, लड़के की कमर को थपथपाते हुए उसे चुपाने की कोशिश कर रहा है।

Viral Video भावुक कर रही

ये पल काफी रुला देने वाला है। बहन की विदाई में भाई को इस तरह रोता हुआ देख लोग काफी भावुक हो रहे हैं।वीडियो में जिस तरह ये लड़का अपनी बहन की विदाई पर रो रहा है, उसे देखकर लोग खुद को इस वीडियो से कनेक्ट कर रहे हैं। इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026