---Advertisement---

Viral Video: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे ब्यॉयफ्रेंड ने पति को देखते ही अर्ध नग्न हालत में बिजली के तारों पर लगाई दौड़, देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। वो कच्छा पहनकर यहां-वहां छलांग लगा रहा है। इस बीच उसने सिर्फ अंडर वियर ही पहना हुआ है। इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स को काफी हंसी आ रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 13, 2025 5:28 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: प्यार अंधा होता है ये बात तो आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन अब वायरल वीडियो में देख भी लीजिए। सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। जो कि, कच्छा पहने बिजली के तारों पर दौड़ रहा है। दरअसल, वो अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। लेकिन तब तक उसका पति आ गया और प्रेमी को इज्जत बचाकर वहां से भागना पड़ गया। इस वायरल वीडियो पर जैसे ही लोगों की नजर पड़ी उन्हें हंसी आने लगी। उन्हें देखकर यकीन नहीं हो रहा है कि, कोई ऐसा भी कर सकता है।

शादीशुदा प्रेमिका के मिलना लड़के को ले डूबा

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी आधिकारिक रुप से कोई भी जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे indianews_live ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

देखें वीडियो

इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, “एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचता है। लेकिन जैसे ही पति ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया, तो जान बचाने के लिए उसने अपनी परवाह तक नहीं की। उसका ये अनोखा कारनामा अब चर्चा का विषय बन गया है और वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचा दी है।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, लड़के के शरीर पर अंडरवियर के अलावा कोई दूसरा कपड़ा नहीं है। वो बदहवास होकर यहां से वहां बंदरों की तरह छलांग लगा रहा है। तभी वो बिजली के तारों को पकड़कर दौड़ पड़ता है। युवक की ये हरकत वहां पर मौजूद लोग रिकॉर्ड कर लेते हैं।

Viral Video देख यूजर्स को आ रही हंसी

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़े इस वायरल वीडियो पर जब यूजर्स की नजर पड़ी तो वो फनी कमेंट करने लगे। एक यूजर लिखता है, बुलाती है मगर जाने का नहीं। दूसरा लिखता है, तार से चिपक जाए मगर अय्याशी ना जाए। तीसरा लिखता है, भाई की हिम्मत को दाद देनी पड़ेगी, वो शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंच गया और भागा भी तो कच्चे में। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स काफी हंस रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026