---Advertisement---

Viral Video: बहन से फेवरेट बाइक पाकर कदमों में गिर पड़ा भाई, खुशी देख लोग बोले ‘काश मेरी भी बहन..’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भाई और बहन का वीडियो वायरल हो रहा है। बहन अपने भाई को उसकी पसंद की बाइक दिला देती है। जिसके बाद जो लड़के का रिएक्शन आता है वो वायरल हो जाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 19, 2025 4:15 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: भाई और बहन के बीच जितनी लड़ाई होती है, उतना ही इनका प्यार भी स्पेशल होता है। एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला लम्हा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक बहन ने भाई को सरप्राइज दिया है। वो अपने भाई को उसकी फेवरेट बाइक दिला देती है। जिसके बाद लड़का इतना ज्यादा खुश हो जाता है कि, वो पैरों में गिर जाता है। इस दौरान बहन के चेहरे पर जो सुकून भरा रिएक्शन था वो लोगों के सीधे दिल को छू रहा है।

क्या हुआ जब बहन ने भाई को दिलाई बाइक?

ये वायरल वीडिया कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे JIMMY नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘इस बहन ने अपने भाई को उसकी पसंदीदा बाइक गिफ्ट में दी, भाई की खुशी देखकर साफ पता चल रहा था कि वह कितना खुश है। उसने हमेशा जो बाइक चाही थी, वह अब उसके पास थी और उसकी खुशी की कोई कीमत नहीं थी।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, बहन अपने भाई के साथ शोरुम में आती है और उसकी फेवरेट बाइक दिला देती है। इस दौरान हैरानी और खुशी से भाई झूम उठता है वो अपनी बहन के पैरों में गिर जाता है। भाई और बहन के बीच की ये केमिस्ट्री दिल को छू लेने वाली है। यही वजह है कि, हर भाई ऐसी बहन को चाहता है।

Viral Video यूजर्स के दिल को छू रहा

भाई और बहन का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 19 दिसंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 48000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ऐसी बहन हो तो ज़िंदगी सच में अमीर लगती है। भाई की खुशी में छुपा प्यार ही इस गिफ्ट की असली कीमत है।’ दूसरा लिखता है, ‘बहन का प्यार किसी किसी को ही नसीब होता है।’ तीसरा लिखता है, ‘ऐसी बहन तो मुझे भी चाहिए।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

मई 12, 2026

Sara Tendulkar

मई 12, 2026

Alia Bhatt

मई 12, 2026

Viral Video

मई 12, 2026

Viral Video

मई 12, 2026

Tejasswi Prakash

मई 12, 2026