Viral Video: भाई चारा! कुत्ते को मुंह में भरकर घर तक छोड़ने पहुंचा खूंखार चीता, देख यूजर बोला ‘जानवरियत अभी जिंदा है’

Viral Video: सोशल मीडिया पर चीते और कुत्ते का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शिकारी कुत्ते को मुंह में भरकर घर तक छोड़ रहा है। हैरानी की बात ये है कि, वो इसे खाता ही नहीं है।

Viral Video

Viral Video: Picture Credit: cute_devnagari_deoghar इंस्टाग्राम

Viral Video: आज से पहले आपने लोगों की मदद करते इंसानों को तो देखा होगा लेकिन अब चीते को भी देख लीजिए। किसी खूंखार शिकारी से वैसे तो शिकार को बचाने की उम्मीद नहीं की जाती है। लेकिन जो इस चीते ने जो किया है, उसे देखने के बाद यूजर्स बोलने लगे हैं कि, इंसानियत नहीं जानवरियत अभी जिंदा है। सोशल मीडिया पर एक चीते का वीडियो वायरल हो रहा है। वो कुत्ते तो मुंह में भरकर उसे घर तक छोड़ता हुआ दिख रहा है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री को देखकर लग रहा है कि, भाईचारा टॉप पर चल रहा है। ये वीडियो यूजर्स को हैरान कर रहा है।

कुत्ते पर चीते ने लुटाया प्यार

इस Viral Video को cute_devnagari_deoghar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसमें देखा जा सकता है कि, एक चीता रात के अंधेरे में कुत्ते को अपने मुंह में भरकर घूम रहा है। वो बहुत ही आराम से एक घर के पास कुत्ते को जिंदा छोड़ भी देता है। चीता जब कुत्ते को छोड़कर जा रहा होता है तो वो बहुत ही हैरानी से शिकारी को देख रहा है। इस चीते को देखकर लग रहा है कि, उसके अंदार कोई ममता जाग गई है। क्योंकि जिस तरह से वो अपने शिकार की केयर कर रहा वो काफी चौंका देने वाला है। अमूमन जंगली जानवरों में ऐसे इमोशन नहीं देखने को मिलते हैं।

Viral Video देख चीते के फैंन हुए यूजर्स

कुत्ते और चीते की दोस्ती का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन इसे इंस्टाग्राम पर हालहि में अपलोड किया गया है। इस पर 24000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, जानवरों का भाई सर अभी भी जिंदा है। दूसरा लिखता ‘जानवरियत अभी जिंदा है’। तीसरा लिखता है, ये कुत्ता इसे बड़ी बिल्ली समझ रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version