Lucknow Viral Video: लड़की को जबरदस्ती ठोके इंजेक्शन और कपड़े फाड़कर किया गया दुर्व्यवहार, डॉक्टर्स की हैवानियत कर रही शर्मसार

Lucknow Viral Video: लखनऊ के लोहिया अस्पताल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां कथित तौर पर एक लड़की के साथ डॉक्टर ने हैवानियत कुछ इस कदर की जिसकी कल्पना मात्र से आप आहत हो सकते हैं।

Lucknow Viral Video

Photo Credit- Google Lucknow Viral Video

Lucknow Viral Video: लखनऊ के लोहिया अस्पताल से एक दिल दहला देने वाली खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जहां इलाज करवाने गई लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने सोशल मीडिया पर डॉक्टर की भगवान वाली छवि को शर्मसार कर दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी भी हैरानी बढ़ सकती है और जिस तरह से इस कृत्य को अंजाम दिया गया इसने सोशल मीडिया पर नई बहस की शुरुआत कर दी है। लोग यूपी पुलिस को टैग करने लगे। आइए जानते हैं आखिर लखनऊ वायरल वीडियो में क्या है जहां दो बहन ने लोहिया अस्पताल के डॉक्टर को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है।

देखें लखनऊ की नर्स ने कैसे पीड़ित लड़की के साथ दिखाई दबंगई

जहां तक लखनऊ वायरल वीडियो की बात करें तो यहां आप देख सकते हैं कि लड़की अपनी बात कहती हुई नजर आती है वह बताती है कि 2 दिन से लूज मोशन होने की वजह से वह हॉस्पिटल आई थी। लखनऊ वायरल वीडियो में पीड़िता यह बताती हुई नजर आती है कि नर्स ने गलत तरीके से उसे इंजेक्शन लगाने की कोशिश कर रही थी। ऐसे में हाथ पर अलग-अलग जगह पर कई बार इंजेक्शन लगा दिया। लड़की के हाथ से खून निकलने लगे और दर्द होने लगा। जब बहन के साथ इस कृत्य का विरोध किया गया तब स्टाफ ने लड़की की पीठ पर जबरदस्ती इंजेक्शन लगा दी।

Lucknow Viral Video में लड़कियों के साथ डॉक्टर्स ने किया दुर्व्यवहार

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट की माने विरोध किए जाने पर लड़की को न सिर्फ नर्स ने थप्पड़ मारा बल्कि सिक्योरिटी गार्ड और कंपाउंडर ने भी पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान जब उन्होंने वीडियो बनाने की कोशिश की तब उनके फोन को छीन कर तोड़ दिया गया। लड़कियों का कहना है कि उनके कपड़े फाड़े गए और उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की गई। विरोध करने पर जेल भेजने की धमकी भी दी गई। वायरल वीडियो में डॉक्टर्स की हैवानियत ने लोगों को शर्मसार कर दिया और लोग इस पर तरह-तरह के टिप्पणी दे रहे हैं। यूपी पुलिस को टैग कर रहे हैं। घर के क्लेश चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version