---Advertisement---

Viral Video: यूपी में खुलेआम दुकान के बाहर युवक पर टूटा दबंगों का कहर, जमीन पर गिराकर लाठियों से किया वार

Viral Video: यूपी के मेरठ से एक वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल जिसमें दबंग लोगों ने मिलकर की एक बेचारे शख्स की पिटाई। सोशल मीडिया पर लताड़ लगा रहे हैं लोग।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 29, 2024 1:08 अपराह्न | Updated: मई 29, 2024 2:10 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई दफा ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिसे देखने के बाद दिल टूट जाता है और हम सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर इंसानियत दुनिया में बची है या फिर कुछ लोगों की वजह से सब बदनाम हो रही है। एक ऐसा ही वीडियो यूपी के मेरठ से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे इस वीडियो में चार दबंग लोगों ने मिलकर एक बेचारे के साथ कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद शायद चौंक जाए। निहत्थे किसी पर बात करने को पाप माना जाता है लेकिन ये दबंग लोग इस बात से अनजान होते हैं और वह सरेआम कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसे देखकर ही खौफ पैदा हो जाए।

दबंग लोगों ने बेचारे शख्स को खूब पीटा

वीडियो की बात करें तो इसके साथ कैप्शन में लिखा गया मॉडल शॉप के बाहर युवक की जमीन पर गिराकर तीन दबंग लाठियां से पीट रहे हैं वीडियो मेरठ अप कंकरखेड़ा इलाके की है। इसके साथ ही कैप्शन में मेरठ पुलिस से इस बदमाशों को पकड़ने की भी गुजारिश की गई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तीन दबंग एक साथ मिलकर जमीन पर एक शख्स को पटक कर लाठियों से मार रहे हैं और इस दौरान वे जरा भी खौफ में नहीं है। पुलिस का खौफ उनके करतब में नजर नहीं आ रहा है और वे दनादन लाठियों की बरसात कर रहे हैं।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने इस वीडियो पर गंभीरता लेते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और फिलहाल पीड़ित इलाज अस्पताल में जारी है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है और फिलहाल पुलिस उसे ढूंढ रही है। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद की वजह से यह घटना हुई है लेकिन खुलेआम इस तरह किसी शख्स की पिटाई करना वाकई काफी खतरनाक है। पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर रही है। बता दें कि दबंगों पीड़ित को कुछ इस कदर पीटा है कि वह पूरी तरह से जख्मी है और कई टांके लगे हैं।

Viral Video को देख लोग कर रहे हैं मांग

इस वीडियो को देखने के बाद लोग आरोपियों के खिलाफ सबसे सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। @SachinGuptaUp एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो में जिस तरह आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है वह किसी के भी दिल को तोड़ देने के लिए काफी है। वीडियो को एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026