---Advertisement---

Viral Video: मार्केट के बीच में कार चालक ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देखकर सहम जाएगा आपका दिल!

Viral Video: मशहूर प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो काफी छाई हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि एक कार चालक खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहा है। इस दौरान काफी लोग आसपास खड़े हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 24, 2023 4:32 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसे में ताजा वीडियो आपको हैरान कर सकती है और डरा भी सकती है। दरअसल वायरल हो रही एक वीडियो में दिख रहा है कि एक कार सवार बीच बाजार में कार के साथ खतरनाक स्टंट कर रहा है। इससे आसपास खड़े लोग काफी डरे हुए लग रहे हैं। कार के साथ ऐसा स्टंट किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इन स्टंटबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। नीचे जानिए क्या है पूरी डिटेल।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि ये वीडियो उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो क्लिप को 22 दिसंबर को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। साथ ही एक्स (ट्विटर) पर यूपी पुलिस और गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर को टैग किया गया है। देखें वीडियो-

एक्स प्लेटफॉर्म पर डाली गई वीडियो

एक्स पोस्ट में यूजर ने लिखा है, ‘ग्रेटर नोएडा अल्फा 2 की मार्केट में कार सवार बीच बाजार में कार से बीचो-बीच स्टंट करते हुए नजर आए,आसपास मार्केट में खरीदारी करने वाले लोग डरे ,दिन प्रतिदिन मोटरसाइकिल एवं कार सवार करते हैं हुड़दंग PS-Beta 2’

सोशल मीडिया पर उठी कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक कार बाजार और काफी भीड़-भाड़ वाले इलाके में गोल-गोल घूम रही है। लोगों द्वारा कार्रवाई की मांग के बाद पुलिस भी एक्शन में आई है। पुलिस वीडियो में दिख रही कार का नंबर ट्रेस करके आगे की जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस ने कहा है कि कार चालक के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026