---Advertisement---

Viral Video: सांप को बिल्ली ने थप्पड़ मार-मारकर किया सुन्न, हालत देख यूजर बोला ‘स्नेक के लिए पहली बार बुरा लगा’

Viral Video: सोशल मीडिया पर सांप और बिल्ली की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स दंग हैं। क्योंकि बिल्ली ने सांप की हालत खराब की हुई है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 22, 2025 3:52 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बिल्ली अपनी तेज रफ्तार के लिए जानी जाती है। ऐसे में अगर उसके सामने कोई शिकारी आ जाए तो वो नहीं बचता है। वैसे तो आपने बिल्ली के हमले के कई सारे वायरल वीडियो देखे होंगे, लेकिन यकीन मानिए ये सबसे अलग है। क्योंकि इसमें एक बिल्ली ने हमला करने आए सांप की हालत थप्पड़ मार-मारकर पस्त कर दी है। ये वीडियो Social Media पर काफी देखा जा रहा है। इसे देखने के बाद यूजर को कमेंट करना पड़ गया कि, पहली बार सांप के लिए इतना बुरा लगा है।

बिल्ली ने सांप की हालत की पस्त

बिल्ली और सांप की लड़ाई के इस Viral Video को NATURE नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बिल्ली पर सांप हमला करने आता है लेकिन, तभी वो सांप पर थप्पड़ बरसाना शुरु कर देती है। इस दौरान सांप खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन वो बिल्ली के एक्शन और उसके थप्पड़ों से चित हो चुका है। सांप जितनी बार भी भागने की कोशिश करता है। उतनी ही बार बिल्ली उसे पकड़ लेती है और हमला करती है। इस दौरान सांप भी मुंह खोलकर बिल्ली की तरफ डसने के लिए बढ रहा है, लेकिन वो बिल्ली के सामने बेबस हो चुका है। वीडियो के अंत में बिल्ली के थप्पड़ों से वो चित हो जाता है।

Viral Video देख यूजर्स हुए बिल्ली के फैंन

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 21 अगस्त को अपलोड किया गया था। इस पर 45 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। एक यूजर लिकता है, ‘पहली बार सांप के लिए बुरा लगा है।’ दूसरा लिखता है, ‘बिल्ली की स्पीड हैरतअंगेज है।’ इसके साथ ही काफी यूजर्स की प्रतिक्रिया है कि, बिल्ली ने खेले-खेल में साxप की हालत खराब कर दी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 9, 2026

Viral Video

मार्च 9, 2026

Cancer

मार्च 9, 2026

Thyroid

मार्च 9, 2026

Nishant Kumar

मार्च 9, 2026

Malaika Arora

मार्च 9, 2026