---Advertisement---

Viral Video:मासूम बच्चे को देखते ही थरथर कांपा बाप, बॉडी बिल्डर पिता और नन्हे बच्चे का पहला मिलन रुला देगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पिता और नवजात बच्चे का पहला मिलन वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग भावुक हो गए हैं। पिता की फिटनेस को देख लग रहा है कि, वो बॉडी बिल्डर है लेकिन उसका दिल मोम का है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 9, 2026 5:38 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  किसी भी इंसान के जीवन का सबसे खूबसूरत पल पहली बार अपनी ही छाया यानी की औलाद को गोद में लेने का एहसास होता है। इसे जिसने भी महसूस किया होगा वो कभी नहीं भूल सकता है। पहली  बार अपने बच्चे को देख बाप का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल हो रहा है। शरीर से बॉडी बिल्डर दिख रहे पिता के सामने पहली बार जब नर्स उसका अंश लेकर आयी तो वो भावुक हो गया और डर से थरथर कांपने लगा।  पिता और बच्चा का ये पहला मिलन लोगों के दिल को छू रहा है। उन्हें अपने जीवन के पल याद आ रहे हैं। ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

पहली बार औलाद को देख कांपा बाप

इस वायरल वीडियो को drsuganyad3vi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर हालहि में अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, नर्स जैसे ही पिता के पास नवजात बच्चे को लेकर आती है आदमी कांपने लग जाता है।

देखें वीडियो

वो बच्चे को देख भावुक हो जाता है लेकिन उसे छूने से भी डरता है। एक पल तो ऐसा आता है जब नर्स पिता को बच्चा देती है तो वो हाथ जोड़कर पीछे हटने लगता है। इसके बाद नर्स बच्चे को पिता से मिलवाती है और गोद में देती है। इस दौरान आदमी की जो हालत है वो काफी भावुक कर देने वाली है। लंबा-चौड़ा शरीर होने के बाद भी वो नन्हें से बच्चे को गोद में लेने से डर रहा है। ये वीडियो बच्चे के प्रति पिता का लगाव और प्यार को दिखाता है।

Viral Video देख क्या बोल रहे यूजर्स

ये दिल छूने वाला वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन इसे हालहि में अपलोड किया गया है। इस पर लगभग 80 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इसका रिएक्शन दिल को छूने वाला है’। दूसरा लिखता है, ‘इसी तरह का सेम इमोशनल मुझे भी पहली बार अपने बच्चे को गोद में लेते हुए आया था।’ तीसरा लिखता है, ‘ये सबसे खूबसूरत पल है’।  इस पिता के रिएक्शन को देख लोगों को अपनी याद आने लगी है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 25, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026