Viral Video: आए दिन पैक्ड फूड आइटम्स को लेकर तरह तरह के दावे सामने आते रहते है और डॉक्टरों की सलाह अनुसार भी इन्हें सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता पर बहुत सी चीजें ऐसी है जो मार्केट में डिब्बा बंद ही बिकती है जैसे कि आइसक्रीम। हाल ही में एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और डिब्बा बंद आइसक्रीम के बारे में कुछ ऐसा दिखाया कि ये एक डिबेट का मुद्दा बन गया है। जाहिर तौर पर आइसक्रीम के डब्बे के नीचे कुछ ऐसा मिलता है जिसे देखने के बाद महिला के होश हो जाते हैं। वहीं वायरल वीडियो देख आप भी कांप जाएंगे।
वायरल वीडियो में महिला ने क्या किया आइसक्रीम के बारे में बवाल
“यह हमने आइस्क्रीम मंगवाई थी। ऊपर से हमने खा ली। थोड़ा अजीब सा फ्लेवर आ रहा था। ऑयल सा लग रहा था। नीचे तो पूरा ऑयल जमा हुआ है।”
अलर्ट : पाम ऑयल की आइस्क्रीम शरीर के लिए बीमारी ही लेकर आएगी। इनसे दूर रहें। pic.twitter.com/tnuDm18ZHN
— Arvind Sharma (@sarviind) March 17, 2026
वायरल वीडियो से हटके अगर बात करें मुद्दे की तो मार्केट में कई सारे आइसक्रीम ब्रांड मौजूद है जो खुद को बेहतर बताते है पर बहुत से लोग ये नहीं जानते कि मिल्क आइसक्रीम के नाम पर बेचे जा रहे प्रोडक्ट्स में बड़ी मात्रा में पॉम ऑयल इस्तेमाल होता है जो सेहत के लिए हानिकारक है। महिला ने वीडियो शेयर करते हुए दिखाया कि उनके आइसक्रीम के बॉक्स में तेल जमा हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि आइसक्रीम के डिब्बे में ऊपर से सब सही दिख रहा है पर नीचे उसमें इतना तेल है जैसे वो एक फ्राइड प्रोडक्ट हो।
Viral Video को देखकर क्या कह रहे लोग
इस वायरल वीडियो को देखकर लोग प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं है। वहीं एक यूजर ने कहा यह फ्रोजन डीजर्ट है आइसक्रीम नहीं है। लोगों का कहना है कि ब्रांड को डब्बे पर इस चीज का जिक्र करना चाहिए कि यह आइसक्रीम नहीं है वहीं एक ने कहा मंगवाया फ्रोजन डिजर्ट और उनको आइसक्रीम चाहिए डब्बे में तुम्हें कुछ भी खरीदने से पहले पूरी जानकारी लेनी चाहिए। लोग बिफरे हुए नजर आ रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि यह फ्रोजेन डीजर्ट है तो ऐसे में इसे आइसक्रीम खरीद समझकर खरीदना भूल है।
आइसक्रीम के नाम पर बवाल मचा रहे इस वायरल वीडियो को 94 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।






