---Advertisement---

Viral Video: Reel के लिए छपरी ने यमराज से लिया पंगा, देखें कैसे भालू के करीब जाकर पिलाया माजा? पागलपन देख खौफ में यूजर्स

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सनकी रील बाज का वीडियो वायरल हो रहा है। वो व्यूज पाने के लिए भालू से पंगा ले लेता है और उसे माजा पिला देता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 15, 2025 4:44 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: भालू की वैसे तो कई सारी प्रजातियां होती हैं। लेकिन सबसे खतरनाक काले भालू को माना जाता है। इसके नुकीले दांत और नाखून एक पल में शिकारी को खत्म कर सकते हैं। यही वजह है कि, लोग इससे दूर रहने में ही भलाई समझते हैं । लेकिन आज-कल कुछ लोगों को Instagram Reel बनाने का ऐसा चस्का लगा है कि, वो वीडियो के चक्कर में अपनी जान की भी बाजी लगा देते हैं। कुछ मामलों में तो रीलबाजों की जान तक चली गई है। एक ऐसे ही Reel लवर का वीडियो वायरल हो रहा है। वो चंद सेकंड की वीडियो बनाने के लिए काले भालू के बेहद करीब जा कर उसे माजा पिला रहा है।

Instagram Reel के लिए युवक ने भालू से लिया पंगा

पागलपन से भरा ये Viral Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Times Algebra नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, छत्तीसगढ़ के युवक ने रील बनाने के लिए भालू को माजा पिलाया। ये एक लापरवाही से भरा स्टंट है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक युवक बिना जान की फिक्र किए काले भालू के बेहद करीब पहुंच जाता है। वो उसे माजा पीने को देता है। भालू भी माजा पी लेता है। लेकिन युवक की ये गलती उसकी जान ले सकती थी। गनीमत ये रही शिकारी ने लड़के पर हमला नहीं किया और ऐसे ही छोड़ दिया।

Viral Video में दिखा युवक का पागलपन

ये पागलपन से भरी हरकत सोशल मीडिया पर 15 सितंबर को अपलोड की गई है। इस वीडियो पर 2 लाख 62 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, देश में कैसे-कैसे लोग हैं ? दूसरा लिखता है, जानवरों से ज्यादा जंगली इंसान है। तीसरा लिखता है, छपरी इंसान छपरी अक्ल के साथ। इस वीडियो ने यूजर्स को दंग कर दिया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026