---Advertisement---

Viral Video: धोखेबाज बालम! मंडप में वरमाला लिए खड़े दूल्हे का अचानक बदला मूड, किया कुछ ऐसा देख दुल्हन को लगा सदमा

Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी फैल रहा है, इस वीडियो में दूल्हा कुछ ऐसा कर जाता है, जिसे देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 30, 2024 7:36 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शादी किसी भी इंसान की जिंदगी का सबसे अहम दिन मानी जाती है। यही वजह है कि, इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए लोग पानी की तरह पैसा बहाते हैं। खाना हो या फिर कपड़े हो सब कुछ अलग और स्पेशल करते हैं, लेकिन कभी-कभी शादी में कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं , जिन्हें जिंदगी भर भूला नहीं जा सकता है। एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दूल्हा मंडप पर वरमाला डालने के लिए खड़ा है, तभी अचानक से उसका मूड बदल जाता है और वह वरमाला पत्नी की जगह साली के गले में डाल देता है। इसके बाद जो होता है उसे देखकर हर कोई हैरान है।

शादी में बदला दूल्हे का मूड

इस वीडियो को princevermareal नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “ये क्या हो गया?” इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, मंडप में दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे की तरफ बहुत ही प्यार से देख रहे हैं। दूल्हन पहले दूल्हे के गले में वरमाला डालती है और फिर अपनी बारी का इंतजार करने लग जाती है। इसके बाद लड़का भी अपनी दुल्हनिया के गले में वरमाला डालने वाला होता ही है कि, अचानक से उसका मूड बदल जाता है और वह दूल्हन के पड़ोस में खड़ी अन्य लड़की के गले में वरमाला डाल देता है। इसे देखर पहले तो दुल्हन चौंकती है और उसके बाद रिश्तेदार हैरान होते हैं। जिस लड़की के गले में लड़का वरमाला डालता है वो लड़की भी खुश हो जाती है और फिर आस-पास के लोग ताली बजाकर झूमने लग जाते हैं।

Viral Video देख हंस रहे लोग

इस वीडियो को 12 मई को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था। इस पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। इस वीडियो को देख यूजर्स काफी फनी इमोजी बनाकर प्रतिक्रया दे रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026