---Advertisement---

Viral Video: चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ को आया भयंकर गुस्सा, भरी अदालत में NEET मामले पर चिल्लाते हुए बोले…उसे हटाओ

Viral Video: देश के सबसे बड़े जज चंद्रचूड़ को कोर्ट में आया गुस्सा. देखें वीडियो

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 23, 2024 10:01 अपराह्न

जज चंद्रचूड़
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: नीट पेपर लीक NEET Paper Leak मामले का पिछले काफी समय से विरोध चल रहा है। संसद से लेकर सड़कों पर पेपर लीक के मामले पर छात्र और विपक्ष आवाज उठा रहे हैं. ये मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था। इस मामले पर आज देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि, नीट का एग्जाम दोबारा नहीं होगा. कोर्ट के इस फैसले के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। इस बीच चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। ये वीडियो नीट एग्जाम से जुड़ी याचिकाओं पर चल रही सुनवाई के दौरान की है.इस दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया का गुस्सा एक वकील पर फूटा , जिसके बाद उन्होंने कहा कि,  सुरक्षाकर्मियों को बुलाओ…उसे हटाओ. CJI ने बात एक वकील के लिए कही।

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ को आया गुस्सा

दरअसल, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ नीट मामले की सुनवाई कर रहे थे. इस दौरान वह नीट याचिकाकर्ता के वीकल नरेन्द्र हुड्डा पीठ से बात कर रहे थे, ठीक इसी समय अन्य याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट पहुंचे वकील मैथ्यूज नेदुम्परा बीच-बीच में बोलने लगे. इसके साथ ही कहने लगे कि, “वह कोर्ट के सभी वकीलों में सबसे सीनियर हैं. मैं जवाब दे सकता हूं. मैं न्यायमित्र हूं.”

वकील की बात सुनकर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को गुस्सा आ जाता है और उन्होंने कहा कि, “मैंने कोई न्यायमित्र नियुक्त नहीं किया है. वकील ने कहा कि अगर आप मेरा सम्मान नहीं करते हैं, तो मैं चला जाऊंगा. इस पर सीजेआई ने कहा कि, “मिस्टर नेदुम्परा, मैं आपको आखिरी चेतावनी दे रहा हूं. आप गैलरी में बात नहीं करेंगे. मैं इस कोर्ट का हेड हूं…. सुरक्षाकर्मियों को बुलाओ…उसे हटाओ.”

Viral Video में देखें पूरी घटना

इस घटना के वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया कि, “कोर्ट के अंदर नीट सुनवाई पर सीजेआई चंद्रचूड़ ने याचिकाकर्ता के वकील मैथ्यूज नेदुम्परा को हटाने के लिए सुरक्षा बुलाई.”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026