---Advertisement---

Viral Video: बच्चे ने सो रहे माता-पिता को किया गंजा! देखें कैसे ट्रिमर मशीन से काम किया तमाम?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। वो ट्रिमर मशीन से सो रहे घरवालों को गंजा कर रहा है। इस दौरान बच्चे के चेहरे पर अलग ही लेवल की खुशी दिख रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 17, 2025 6:02 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: छोटे बच्चों के हाथ में जो भी आता है वो उसका ऐसे इस्तेमाल करते हैं कि,काम का तमाम कर देते हैं। खिलौना हो या फिर ट्रिमर हो वो इसका अच्छे से यूज करना जानते हैं। सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो ट्रिमर से अपने ही घरवालों को गंजा बना देता है। हैरानी की बात ये कि, वीडियो बनाने वाला उसे रोकता भी नहीं है। इस बच्चे के चेहरे पर अलग ही तरह की खुशी देखी जा सकती है।

बच्चे ने घरवालों को किया गंजा

ये हंसाने के साथ सोच में डाल देने वाला वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Naeem Ahmad نعیم احمد नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

ये वीडियो दो अलग-अलग क्लिप को जोड़कर बनाई गई है। पहली में देखा जा सकता है कि, बच्चा एक महिला को ट्रिमर से टकला कर रहा है। वहीं, दूसरी वीडियो में भी वो सेम चीज कर रहा है। इसमें वो एक आदमी को शिकार बनाए हुए है। शायद ये दोनों मासूम बच्चे के माता-पिता हैं। वो दोनों को आधा-आधा टकला कर चुका है।

Viral Video देख यूजर्स हंस रहे

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 16 नवंबर को अपलोड किया गया था। इस पर 85000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘कितना प्यारा पल है बच्चे की सेवा और प्यार से भरी कोशिश दिल को छू लेती है।’ दूसरा लिखता है, ‘जो इंसान वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा है उन्होंने बहुत गलत किया है बच्चे ऐसे हरकतें कर रहे हैं आपको रोकना चाहिए था।’ तीसरा लिखता है, ‘जानबूझकर ऐसी हो जाए कोई बच्चों के हाथ में नहीं देता है भाई लेकिन बच्चे होते ही बहुत खुराफाती है।’ इस वीडियो को देख लोगों के चेहरे पर हंसी आ गई है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026