---Advertisement---

Viral Video: सूखकर हड्डियों का ढांचा बने बूढ़े बाप पर बच्चों ने बरसाए लात-घूसे, पिटाई और बेबसी रुला देगी

Viral Video: सोशल मीडिया पर बूढ़े बाप को पिटते बच्चों का वीडियो वायरल हो रहा है। आदमी की हालत बहुत खराब है। इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। कुछ लोग इसे कलयुग बता रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 30, 2026 12:53 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: औलाद को पालने के लिए मां-बाप अपना पूरा जीवन लगा देते हैं। लेकिन जब वो बड़े हो जाते हैं, तो उन्हीं बूढ़े माता-पिता पर जुर्म करते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इन्हें देखने के बाद लोगों को गुस्से के साथ अफसोस होता है। वीडियो पर लोग तीखी प्रतिक्रियाएं तो देते हैं, लेकिन फिर भी अपने आस-पास हो रही इन घटनाओं को रोकने की जगह सिर्फ वीडियो बनाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर  चर्चाओं में है। इसमें  सूखकर हड्डियों का ढांचा बने बूढ़े बाप पर बच्चे लात-घूसे बरसा रहे हैं। आदमी की हालत बहुत ज्यादा दयानीय और खराब है। घर में काफी लोग मौजूद हैं। लेकिन वो वीडियो बनाने में लगे हुए हैं।

बूढ़े पिता को कलयुगी औलादों ने पीटा

बूढ़े आदमी को पीटते आदमी के वायरल वीडियो को Anuj Agnihotri Swatntra नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही सवाल उठाते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ‘ऐसी औलाद ने बिन औलाद का होना अच्छा है, अपने बाप को बुढौती में सेवा देनी चाहिए तो जख्म दे रहा है। बताओ ऐसे लोगों के साथ क्या करना चाहिए? ‘ वीडियो में देखा जा सकता है कि, घर में किसी कारण पारिवारिक कलह चल रहा है।

देखें वीडियो

तभी वहां पर एक जवान लड़का आता है और बूढ़े आदमी पर लात और घूसे बरसाना शुरु कर देता है। इसके बाद एक  अन्य महिला आती है और वो भी बूढ़े आदमी को पीटने लगती है। आस-पास काफी सारे लोग मौजूद हैं। वो बीच-बचाव कम कर रहे हैं बल्कि वीडियो बना रहे हैं। ये घटना कब और कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 29 अप्रैल को अपलोड किया गया है।

Viral Video देख निकले यूजर्स के आंसू

बूढ़े पिता को पीटती कलयुगी औलादों के इस वायरल वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। वो तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसका विरोध कर रहे हैं।  एक यूजर लिखता है,  ‘क्या करें, गरीबी और गुरबत में कलेश ही होता है। घोर कलयुग की निशानी है कि बेटा बाप की सेवा की बजाय मार रहा है।’ दूसरा लिखता है, ‘तुलसीदास जी ने रामायण मे पहले ही लिख दिये थे कलियुग मे मानव कैसा होगा जो आज सत्य हो रहा है लिखे है ।सब नर काम लोभ रत क्रोधी। देव विप्र सुत संत विरोधी’। तीसरा लिखता है, ‘माता पिता के साथ इस तरह बेरहमी से मारपीट करने वाले कुपुत्र पर सख़्त कानूनी कार्रवाई होनी ही चाहिए।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stress

अगस्त 10, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 9, 2026

Gurugram Viral Video

अगस्त 9, 2026

Mahesh Babu

अगस्त 9, 2026

Toxic Trailer

अगस्त 8, 2026

अगस्त 8, 2026