---Advertisement---

Viral Video: निंदनीय! मरीजों की एम्बुलेंस को बना दिया नाचने का अड्डा, एम्बुलेंस की छत पर चढ़कर डांस करती बाला वायरल, देख होगा अफसोस

Viral Video: सोशल मीडिया पर एम्बुलेंस की छत पर चढ़कर नाचती एक बाला का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स ने सवाल उठाने शुरु कर दिए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 29, 2025 1:06 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बिहार से कब क्या वायरल हो जाए? कोई नहीं जानता है। यही वजह है कि, जैसे ही यहां से कुछ भी अजीब घटना सामने आती है वैसे, ही यूजर्स के गुस्से से भरे सवाल उठने लगते हैं। Social Media पर एक वायरल वीडियो आग की तरह फैल रहा है। इसमें एक डांसर मरीजों की एम्बुलेंस की छत पर चढ़कर Bhojpuri Song पर जमकर ठुमके लगा रही है। इस तरह की हरकत की शायद किसी ने उम्मीद नहीं की होगी। लड़की जिस तरह से एम्बुलेंस पर डांस कर रही है। उसे देख यूजर्स ने बिहार सरकार पर सवाल उठाने शुरु कर दिए हैं।

एम्बुलेंस की छत पर चढ़कर डांस करती बाला कैमरे में कैद

ये Viral Video सोशल मीडिया पर FirstBiharJharkhand नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, “बिहार में एम्बुलेंस पर डांस का वीडियो वायरल :जहां इलाज के लिए लोगों को समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलती, वहीं एम्बुलेंस का इस्तेमाल मस्ती और डांस के लिए किया गया। “

Watch Video

वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 29 मई यानी की आज ही अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक डांसर एम्बुलेंस की छत पर चढ़कर ठुमके लगा रही है। हैरानी की बात ये है कि, इस हरकत को रोकने के जगह लोग वीडियो बना रहे हैं मजे ले रहे हैं। इस शर्मनाक हरकत को जैसे ही लोगों ने देखा वैसे ही नीतीश सरकार को घेरना शुरु कर दिया।

Viral Video देख यूजर्स ने उठाए सवाल

इस वायरल वीडियो को एक्स पर कुछ समय पहले ही अपलोड किया गया है। इस पर कई सौ व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘आगे बढ़ता बिहार’। दूसरा लिखता है, ‘नीतीश जी ई का बिहार मे होता’। तीसरा लिखता है, ” बिहार को 2017 में गांधी जी का संदेश प्राप्त हुआ था, शराब बेहद खराब चीज है लेकिन अभी तक आर्केस्ट्रा के बारे मे किसी ने गलत नही बताया है अगर एंबुलेंस पर कार्यक्रम हो रहा है तो कहीं बिहार मे एंबुलेंस बंदी न कर दिया जाए क्योंकि आर्केस्ट्रा का नचनिया तो बिहार मे नेता और विचारक होता है। “

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026