---Advertisement---

Viral Video: बकरी को निवाला बनाने के लिए मगरमच्छ ने रचाया स्वांग, शिकार का प्लान देख घूम जाएगा सिर

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मगरमच्छ का बकरी को शिकार करते हुए हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है. इसे देखने के बाद लोगों का दिमाग घूम गया है.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 12, 2024 5:27 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मगरमच्छ (Crocodile) को आज से पहले आपने कई तरह से शिकार करते हुए देखा होगा, लेकिन ये तरीका सबसे अनोखा है इसे जिसने भी देखा उसका सिर घूम गया. इंटरनेट पर मगरमच्छ का हमला (Crocodile Attack Video) करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में खूंखार मगरमच्छ वहां पर मौजूद बकरी को पकड़ने के लिए एक ऐसा स्वांग रचाता है कि, बकरी को भी पता नहीं चलता कि, उसका शिकार होने वाला है.

मगरमच्छ ने बकरी का किया खौफनाक तरीके से शिकार

मगरमच्छ के द्वारा किए जा रहे बकरी के शिकार वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड किया गया है.

Watch Video

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, मगरमच्छ खामोश होकर जमीन पर लेटा हुआ है. मगरमच्छ के आस-पास कई बकरियां दिख रही हैं. बकरियों को जरा भी एहसास नहीं है कि, वह चरते-चरते एक खूंखार शिकारी के पास पहुंच गई हैं.वीडियो में तीन बकरियां मौत से बेखबर होकर चर रही हैं. तभी एक काले रंग की बकरी जैसे ही मगरमच्छ के करीब जाती है, वैसे ही वह उसका शिकार करते हुए पानी में ले जाता है. मगरमच्छ ये सबकुछ पलक झपकते ही कर देता है. इस दौरान इस घटना के वीडियो को कैमरे में कोई कैद कर लेता है. अब ये वीडियो वायरल हो रहा है.

Viral Video देख यूजर्स हुआ हैरान

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को NATURE IS BRUTAL नाम के एक्स हैंडल से 12 दिसंबर को अपलोड किया गया है. इस वीडियो पर अभी तक 1 लाख 33 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि, ‘ ये बहुत ही खतरनाक है’. वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, ‘बकरी वाला इन्हें बचा सकता था’. ये हमले का वीडियो कब और कहां की है फिलहाल इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026