---Advertisement---

Viral Video: मगरमच्छ ने चुपके से बनाया सुअर को निवाला, देखें कैसे एक गलती ने पूरे झुंड को खौफ में डाला?

Viral Video: सोशल मीडिया पर मगरमच्छ के हमले का एक खौफनाक वायरल वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इसमें वह चुपके से सुअर का शिकार कर लेता है। इसके बाद पूरा झुंड बेबस होकर देखता रह जाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 8, 2025 10:59 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी जरा सी लापरवाही ले डूबती है। आज के वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। दरअसल, मगरमच्छ चुपके से सुअर के झुंड में से एक का शिकार कर लेता है। हैरानी की बात ये है कि, वो ये सबकुछ इतने शांत होकर करता है कि, झुंड को भी नहीं पता होता है कि, उनमें से एक मगरमच्छ का निवाला बनने वाला है। Magarmach Viral Video लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है। इस वीडियो में Suar काफी बेबस नजर आ रहे हैं।

सुअर की जरा सी गलती मगरमच्छ के लिए बनी भोजन

जिंदगी और मौत की जंग से भरे इस Viral Video को NATURE IS BRUTAL नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

https://twitter.com/TheBrutalNature/status/1876690513954566538

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, सुअरों का झुंड पानी के आस-पास घूम रहा है। तभी पीछे से कोई कुछ फेंकता है। पानी में कुछ गिरने की वजह से जैसे ही एक Suar उसे देखने के लिए पहुंचता है, वैसे ही Magarmach उसकी टांग पकड़ लेता है। इस दौरान वह चीखता और चिल्लाता रहता है। लेकिन बेबस खड़े सुअरों का झुंड चाहकर भी कुछ नहीं कर पाता है। इस दौरान सारे सुअर काफी डरे हुए हैं। वायरल वीडियो के अंत में मगरमच्छ अपना शिकार करने में कामयाब हो जाता है । इस वीडियो के पीछे से कुछ इंसानों की आवाज भी आ रही हैं। शायद इसे किसी पर्यटक के द्वारा रिकॉर्ड किया गया है।

Viral Video देख यूजर बोला खतरनाक

ये वायरल वीडियो कब और कहां की है, फिलहाल इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन ये NATURE IS BRUTAL नाम के X हैंडल पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस सुअर और मगरमच्छ के वीडियो को 7 जनवरी को अपलोड किया गया था। इस पर अभी तक 5 लाख 27 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, “मगरमच्छ को मजा आ गया टेस्टी मील खाकर”। दूसरा यूजर लिखता है कि, “किसी ने मदद क्यों नहीं की?” तीसरा यूजर इसे खतरनाक बता रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026