---Advertisement---

Viral Video: जालिम दूल्हा! शादी के दिन दूल्हे ने दुल्हन को इतनी सी बात पर पीटा, गुस्से में यूजर बोला ‘अभी तलाक दो’

Viral Video: नई-नवेली दुल्हन को पीटते हुए दूल्हे का वीडियो वायरल हो रहा है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 18, 2024 7:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है. लड़की हो या लड़का हो इस दिन को यादगार बनाने के लिए इन लोगों से जितनी कोशिश होती है वह करते हैं और इस दिन को स्पेशल बनाते हैं,लेकिन कभी-कभी यही शादी का दिन इंसान की जिंदगी का सबसे डरावना दिन बनकर रह जाता है. अब आप सोच रहे होंगे हम ऐसा क्यों कह रहे हैं? दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि, 4 साल पुराना लेकिन यह वीडियो काफी बेचैन करने वाला है, क्योंकि शादी के दिन ही दूल्हे को अपनी दुल्हन पर काफी तेज गुस्सा आ गया और उसने तेज से अपनी दुल्हन के थप्पड़ मार दिया.इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया.

शादी में दूल्हे ने दुल्हन को पीटा

दरअसल, शादी में केक खिलाने की रस्म चल रही होती है. इस दौरान दूल्हा -दुल्हन को केक खिलाना होता है. दूल्हा पहले दुल्हन को केक खिलाता है. जब दुल्हन की बारी आती है तो वह थोड़े मजाक के मूड में आ जाती है और दूल्हे को केक खिलाते -खिलाते अपना हाथ पीछे खींच लेती है. इस बात से दूल्हा इतना ज्यादा गुस्से में आता है कि, मेहमानों के सामने ही दुल्हन के एक जोरदार थप्पड़ जड़ देता है.

इस दौरान दुल्हन काफी डर जाती है और आसपास के लोग भी काफी चौक जाते हैं. कुछ देर तक तो समझ ही नहीं आता इसमें आखिर हुआ क्या है? इस दौरान दूल्हे के चेहरे पर काफी गुस्सा देखा जा सकता है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को बुरा भी लग रहा है और गुस्सा भी आ रहा है.

वीडियो देख यूजर्स को आ रहा गुस्सा

इस Viral Video को Sharmila Mitra नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है. वीडियो देखने के बाद एक यूजर कमेंट करते हुए लिख रहा है कि, अभी दूल्हे को तलाक दे दो. यह वीडियो 4 साल पुराना है,जिस पर अब तक कई सारे व्यूज आ चुके हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026

Colon Cancer

जून 30, 2026