Viral Video: घर में अकेली लड़की को देख डिलीवरी ब्यॉय ने की डरावनी हरकत, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलती

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक डिलीवरी ब्यॉय का बेहद डरावना और चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो लड़की को घर में अकेला देख बहुत ही बुरी हरकत कर रहा है।  इसे देखने के बाद यूजर्स खौफ में आ गए हैं।

Viral Video

Picture Credit: Aaj Ka Lafda X

Viral Video:  समय बचाने के लिए लोग अकसर ऑन लाइन खाने से लेकर सामान तक मंगाते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से डिलीवरी ब्यॉय की तरफ से कुछ  हैरान करने वाली हरकतें सामने आ रही हैं। कई बार घर में लड़की या फिर महिला को अकेला देख कुछ डिलीवरी ब्यॉय नीच हरकत करने लग जाते हैं। अभी हालहि में एक वीडियो सामने आया था। जिसमें  सामाना देने आया डिलीवरी ब्यॉय महिला को अपना नीजि अंग दिखा रहा था। अभी ये मामला थमा भी नहीं था कि, इसी तरह की एक और घटना सामने आ गई।  इसमें डिलावरी ब्यॉय के द्वारा घर में अकेली लड़की को देख जबरन घुसने की कोशिश की जा रही है  गनीमत ये रही वहां पर लड़की की मां मौजूद थी। जिसके कारण कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटि है। लेकिन इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

डिलीवरी ब्यॉय ने घर में अकेली लड़की को देख की डरावनी हरकत

डिलीवरी ब्यॉय के द्वारा अकेली लड़की को घर में देख घुसने का वायरल वीडियो Aaj Ka Lafda नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि,  ‘एक डिलीवरी करने वाले को लगा कि लड़की घर पर अकेली है, तो उसने किसी तरह अंदर घुसने की कोशिश की… लेकिन माँ वहीं मौजूद थी और उसने उस आदमी का डटकर सामना किया… वाकई काबिले-तारीफ़ है।

देखें वीडियो

डिलीवरी के सबूत या ऐसी किसी भी चीज़ के लिए कभी भी किसी पर आँख बंद करके भरोसा न करें, क्योंकि आपको उनकी असल नीयत का पता नहीं होता  है।’   वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, युवक घर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहा है। तभी वहां पर महिला आती है और दरवाजा बंद कर लेती है। महिला की सतर्कता ने उसकी बेटी को बचा लिया। इसीलिए डिलीवरी ब्यॉय से सामान लेते हुए सावधान और सतर्क रहें।

Viral Video देख यूजर्स हुए दंग

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 18 जुलाई 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 5.35 व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। युवक की इस हरकत को देख लोग दंग हैं और सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज पर दिख रही तारीख से पता चल रहा है कि, ये घटना 16 जुलाई 2026 की है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version