Viral Video: इंसानी सनक के एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन यकीन मानिए ये काफी हटकर है। क्योंकि इसमें एक युवक आधी रात को थाने में घुस गया और दरोगा की कुर्सी पर बैठकर ना सिर्फ उनकी टोपी पहनी बल्कि सरकारी कागजों को भी फाड़ा। खबर तो यहां तक है कि, स्थानीय लोगों के तमाम मना करने के बाद भी उसने चौकी के अंदर जमकर तोड़फोड़ मचाई। अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। ये घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की बताई जा रही है।
थाने में घुसकर युवक ने की भयंकर तोड़फोड़
थाने में तोड़फोड़ करते युवक के वायरल वीडियो को TOI Lucknow नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि,’ हापुड़: एक शराबी व्यक्ति दायोमी पुलिस चौकी में घुस गया, उसने स्टेशन इंचार्ज की टोपी पहनी, अधिकारी की कुर्सी पर बैठा और कागज़ात भी देखे, जबकि वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। वहां आए लोगों द्वारा रिकॉर्ड किया गया इसका वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।’
देखें वीडियो
Hapur: A drunk man entered Dayomi police outpost, wore the station in charge’s cap, sat in the officer’s chair and even checked papers while police personnel were absent. The video, recorded by visitors, has gone viral. Police have detained the person. pic.twitter.com/tGcOZFGacN
— TOI Lucknow (@TOILucknow) July 18, 2026
वीडियो में युवक ही हरकतें साफ देखी जा सकती हैं। दैनिक भास्कर में छपी खबर की मानें तो ये मामला हापुड़ कोतवाली देहात के दोमयी पुलिस चौकी का है। शुक्रवार की आधी रात को इस घटना को अंजमा दिया गया है। इस दौरान चौकी के कर्मचारी बुलंदशहर के राउंड पर थे। युवक ने खाली चौकी के अंदर घूसकर डंडे से काफी तोड़फोड़ की है। युवक की हरकतों को देखते हुए किसी की हिम्मत उसे रोकने की नहीं हुई।
Viral Video मामले की पुलिस कर रही जांच
इस घटना की जानकारी जब चौकी इंचार्ज सहित अन्य लोगों को दी गई तो युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौक प्रभारी सूरज पाल मामले की जांच में जुट गए हैं।खबरों की मानें तो तोड़फोड़ करते हुए युवक घायल हो गया था। जिसके बाद उसे पुलिसकर्मियों ने अस्पताल में इलाज कराया है। आरोपी को लेकर कहा जा रहा है कि, उसने नशा किया हुआ था। जिसकी वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
