---Advertisement---

Viral Video: आधी रात थाने में घुसकर युवक ने काटा तांडव, दरोगा की टोपी पहनकर फाड़े पेपर, देखें वीडियो

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक युवका का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो थाने में जाकर दरोगा की कुर्सी पर बैठकर  सरकारी पेपर्स को फाड़ रहा है। इसके साथ ही थाने की प्रोपर्टी को बर्बाद कर रहा है। ये घटना आधी रात को उत्तर प्रदेश के हापुड़ में घटि है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 18, 2026 1:47 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसानी सनक के एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन यकीन मानिए ये काफी हटकर है। क्योंकि इसमें एक युवक आधी रात को थाने में घुस गया और दरोगा की कुर्सी पर बैठकर ना सिर्फ उनकी टोपी पहनी बल्कि सरकारी कागजों को भी फाड़ा। खबर तो यहां तक है कि, स्थानीय लोगों के तमाम मना करने के बाद भी उसने चौकी के अंदर जमकर तोड़फोड़ मचाई। अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। ये घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की बताई जा रही है।

थाने में घुसकर युवक ने की भयंकर तोड़फोड़

थाने में तोड़फोड़ करते युवक के वायरल वीडियो को TOI Lucknow नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि,’ हापुड़: एक शराबी व्यक्ति दायोमी पुलिस चौकी में घुस गया, उसने स्टेशन इंचार्ज की टोपी पहनी, अधिकारी की कुर्सी पर बैठा और कागज़ात भी देखे, जबकि वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। वहां आए लोगों द्वारा रिकॉर्ड किया गया इसका वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।’

देखें वीडियो

वीडियो में युवक ही हरकतें साफ देखी जा सकती हैं। दैनिक भास्कर में छपी खबर की मानें तो ये  मामला हापुड़ कोतवाली देहात के दोमयी पुलिस चौकी का है। शुक्रवार की आधी रात को इस घटना को अंजमा दिया गया है। इस दौरान चौकी के कर्मचारी बुलंदशहर के राउंड पर थे। युवक ने खाली चौकी के अंदर घूसकर  डंडे से काफी तोड़फोड़ की है। युवक की हरकतों को देखते हुए किसी  की हिम्मत उसे रोकने की नहीं हुई।

Viral Video मामले की पुलिस कर रही जांच

इस घटना की जानकारी जब चौकी इंचार्ज सहित अन्य लोगों को दी गई तो युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौक प्रभारी सूरज पाल मामले की जांच में जुट गए हैं।खबरों की मानें तो तोड़फोड़ करते हुए युवक घायल हो गया था। जिसके बाद उसे पुलिसकर्मियों ने अस्पताल में इलाज कराया है। आरोपी को लेकर कहा जा रहा है कि, उसने नशा किया हुआ था। जिसकी  वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

जुलाई 18, 2026

Sana Saeed

जुलाई 17, 2026

Vaishno Devi Viral Video

जुलाई 17, 2026

Madhuri Grover

जुलाई 17, 2026

Varanasi Viral Video

जुलाई 17, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 17, 2026