Viral Video: पेट्रोल की किल्लत को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग अफवाहें आ रही है। कहा जा रहा है की कि वाले दिनों में तेल की कमी आ सकती है। हालांकि सरकार की तरफ से इसे निराधार बताया गया और कहा गया है कि देश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। इस सबके बीच देसी तारा सिंह का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है जो पेट्रोल भरवाने के लिए बाइक की टंकी उखाड़ लाता है। जहां एक तरफ बोतल में पेट्रोल मिलना बैन हो गया है तो ऐसे में भारतीय जुगाड़ निकाल कर शख्स ने सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटोर ली है।
पेट्रोल भरवाने के लिए शख्स ने की हदें पार
🚨VIRAL | Guy detaches bike fuel tank for petrol fill, since loose cans are now banned
No end to Indian Jugaad!
pic.twitter.com/09iS99eYM3— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 27, 2026
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की भी मौजूदगी होती है जो यह कहते हुए नजर आते हैं कि कम खुराफाती ये भी नहीं है तुम गाड़ी लाते उसमें डलवा लेते। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग वीडियो मोबाइल से बना रहे हैं और ऐसे में शख्स हंसता हुआ दिखाई देता है। वह पेट्रोल की टंकी उखाड़ कर लाता है और उसमें भरवा कर हंसते हुए वहां से चला जाता है। वीडियो में जिस तरह का शख्स ने जुगाड़ निकाला वह वाकई शॉकिंग है और लोग इसे लेकर प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं है।
Viral Video में जुगाड़ को देख क्या बोल रहे हैं यूजर्स
जहां इस वीडियो को घर के क्लेश चैनल से शेयर किया गया है और इस पर 32000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने कहा भाई ये गजब लोग हैं। एक यूजर ने लिखा कौन है ये लोग कहां से आते हैं। एक ने लिखा देसी तारा सिंह तो एक ने कहा इनकी वजह से ही पेट्रोल कम हो रहा है। एक यूजर ने कहा भारतीय कभी फेल नहीं होते। एक यूजर ने लिखा बाइक लाने में क्या आफत थी।
वहीं वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि यह उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर का है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
