Viral Video: अपने बच्चों को खुश करने के लिए एक माता-पिता कुछ भी करने में पीछे नहीं रहते हैं। पैसे हो या इमोशंस अपने बच्चों पर कुर्बान करने के लिए तैयार रहने वाले ये माता-पिता जरूरत पड़ने पर रेस्टोरेंट के वेटर और सफाई कर्मचारी भी बन जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो देखने के बाद आप भी इमोशनल हो जाएंगे और इस वीडियो का अंत देख इंटरनेट यूजर्स के भी जज्बात छलक उठे हैं। यहां एक बेटी को बर्थडे सरप्राइज देने के लिए माता-पिता ने कुछ ऐसा किया जिसकी शायद उसने कल्पना भी नहीं की थी लेकिन जब यह हुआ तब रेस्टोरेंट का माहौल पूरी तरह से बदल गया।
पिता ने वायरल वीडियो में बेटी को इस तरह किया सरप्राइज
Parents want to surprise their daughter for her birthday so her dad pretends to be a waiter and secretly leave a gift ❤️ pic.twitter.com/XOW1kNEIcG
— Restoring Your Faith in Humanity (@HumanityChad) March 26, 2026
वायरल वीडियो की बात करें तो यहां आप देख सकते हैं कि बेटी अपने बर्थडे पर दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में एंजॉय कर रही होती है। उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं होता है कि उसके पीछे जो झाड़ू लगा रहा शख्स है वह कोई नहीं बल्कि उसका पिता है। इस दौरान पिता अपनी बेटी के लिए गिफ्ट रखकर वहां से चला जाता है जिसे देखकर उसकी बेटी खुश हो जाती है। वह अपनी खुशी अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करती हुई दिखती है तभी उसका पिता आकर उसे गले लगा लेता है।
Viral Video को देख लोगों ने किए क्यूट कमेंट्स
वहीं इस इमोशनल वायरल वीडियो में बेटी की खुशी दोगुनी हो जाती है जब उसकी वेटर बनी उसकी मां उसके सामने दिखती है इमोशनल बेटी अपने जज्बात को रोक नहीं पाती है और वह फूट फूट कर रोने लगती है। यह वीडियो वाकई काफी इमोशनल है जो इस बात को दिखाता है कि अपने बच्चों के लिए माता-पिता कुछ भी कर सकते हैं और उनकी खुशी उनके के लिए सर्वोपरि होती है। वायरल वीडियो को लोग क्यूट बता रहे हैं और लड़की को भाग्यशाली कहते हुए दिख रहे हैं। एक यूजर ने कहा जबरदस्त पैरेंट तो एक ने कहा कभी-कभी कुछ सरप्राइज लाइफटाइम मेमोरी बन जाते हैं।
@HumanityChad x से वायरल वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
