Viral Video: क्या होगा अगर एक पाकिस्तानी भारतीय लोगों को गरीब बताने लगे। पाकिस्तान के दिल को बहलाने के लिए यह ख्याल भी काफी मजेदार है। जहां एक पड़ोसी मुल्क के शख्स ने भारत को गरीब बताने की गलती कर दि लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी यह छोटी सी भूल उसकी सोशल मीडिया पर फजीहत करवा देगा। वायरल वीडियो में पेट्रोल की कीमत को लेकर बात करते हुए पाकिस्तानी आदमी ने जिस तरह का दावा किया वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है और लोग मजे लेने में पीछे नहीं हैं। यूजर्स इस वीडियो को लेकर चटकारे लेते नजर आ रहे हैं।
Viral Video में पाकिस्तानी शख्स ने पेट्रोल की कीमत को लेकर किया अजीबोगरीब दावा
जहां तक इस वायरल वीडियो की बात करें तो यहां शख्स यह कहते हुए नजर आता है कि पाकिस्तान में 300 रुपए में पेट्रोल मिल रहा है। इस दौरान जब वह पूछता है कि भारत में कितने में मिल रहा है तो 100 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत की तुलना करते हुए पाकिस्तानी व्यक्ति दावा करता ह कि पाकिस्तान ज्यादा अमीर है। जब उससे यह पूछा जाता है कि आप ज्यादा दे रहे हैं इसका मतलब आप अमीर हैं। इस पर पाकिस्तानी शख्स सीना चौड़ा करते हुए हामी बढ़ता है।
यूजर्स ने वायरल वीडियो में पाकिस्तानी की लगा दी वाट
वहीं वायरल वीडियो में पाकिस्तानी शख्स के इस दावे को देखकर लोग चटकारे ले रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा भाई फ्री में दे दे हम गरीब होना चाहते हैं। एक ने लिखा पाकिस्तानी होने के नाते हम शर्मिंदा है। एक यूजर ने कहा अनपढ़ तो एक ने कहा खाने को दाने नहीं पर ये पाकिस्तानी माने नहीं। एक यूजर ने कहा दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छे हैं गालिब तो वहीं एक यूजर ने लिखा अलग ही टाइप का बंदा था। एक यूजर ने लिखा गोबर भरा है दिमाग में।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
