---Advertisement---

Viral Video: पेट भरने के लिए सिर पर लकड़ी रखकर रेंगने को मजबूर दिव्यांग़, हिम्मत-बेबसी देख निकल पड़ेंगे आंसू

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिव्यांग बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो रेंगते हुए लकड़ियां लेकर जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भावुक हो गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 15, 2026 5:30 अपराह्न | Updated: जनवरी 15, 2026 6:01 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: गरीबी और बेबसी इंसान से वो सबकुछ करवा लेती है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल होता है। एक ऐसे ही हिम्मती दिव्यांग बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो पेट भरने के लिए सिर पर लकड़ियां रखकर रेंगता हुआ घर की तरफ जा रहा है। उसकी हालत और स्थिति पर हौंसला भारी पड़ रहा है। लड़के की उम्र 12 साल है। ये घटना मध्य प्रदेश की बताई जा रही है।

सिर पर लकड़ियां ढोने को मजबूर हुआ दिव्यांग

इस कलेजा चीरने वाली स्थिति और सैल्यूट करने वाली दिव्यांग की हिम्मत का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Mahi नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

ये वीडियो सिंगरौली मध्यप्रदेश का बताया जा रहा है। बच्चा दोनों पैरो के काम नहीं करने के बावजूद इतना जोखिम भरा कार्य कर रहा है। ये दिव्यांग बच्चा ग्राम मुड़वनिया, ग्राम पंचायत बरहपान, जिला सिंगरौली का है। मासूम की उम्र 12 साल है। लड़का दिव्यांग है जिसकी वजह से वो चल नहीं सकता है। इसलिए वो रेंगते हुए सिर पर लकड़ियों को बोझ ढो रहा है। इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाला आदमी लड़के से पूछ रहा है कहां से आ रहे हो? इस पर दिव्यांग का कहना है कि, जंगल से लकड़ी लेकर आ रहा है। बच्चे के तन पर कपड़े ना के बराबर है। दिव्यांग बेहद गरीब और बेबस है। लेकिन उस, स्थिति में वो हार नहीं मान रहा है बल्कि हिम्मत से इसका सामना कर रहा है।

Viral Video देख यूजर्स हिम्मत को कर रहे सलाम

मध्य प्रदेश के इस वायरल वीडियो को एक्स पर 15 जनवरी को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 26000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘यह वीडियो बहुत परेशान करने वाला है।’ दूसरा लिखता है, ‘बच्चे की मेहनत को सलाम है पेट के लिए सब कुछ करना पड़ता हैं।’ तीसरा लिखता है, ‘यह दृश्य सोचने पर मजबूर कर देगा ईश्वर ने अंदर से कितना मजबूत बनाया है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 6, 2026

Viral Video

जून 6, 2026

Viral Video

जून 6, 2026

Heat Stroke

जून 6, 2026

Neha Kakkar

जून 6, 2026

Health Tips

जून 5, 2026