Viral Video: लिफ्ट में लोगों पर झपटता रहा कुत्ता और दांत फाड़ती रही मालकिन, नीच हरकत देख यूजर्स ने की पीटने की मांग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक क्रूर महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो  लिफ्ट में काटने के लिए लोगों पर झपट रहे कुत्ते को बढ़ावा दे रही है। लोग जब अपनी जान बचा रहे थे तो महिला हंस रही थी।

Viral Vide

Picture Credit: NCMIndia Council For Men Affairs X

Viral Video:  इंसान की क्रूरता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर इस तरह की घटनाओं के वायरल वीडियो काफी आने लगे हैं। जिन्हें देखकर लोगों को गुस्से के साथ अफसोस भी होता है। लेकिन फिर भी लोगों के बर्ताव में किसी भी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिलता है। एक ऐसी ही क्रूर महिला का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इसमें महिला लिफ्ट के अंदर कुत्ते के साथ मौजूद है।  कुत्ता वहां पर मौजूद लोगों को काटने के लिए झपट रहा है।  इस दौरान महिला  खौफ से कांप रहे लोगों को बचाने की जगह बहुत ही बेशर्मी से हंस रही है।  ये पूरा मामला लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। अब इसे देखने के बाद  इंटरनेट को काफी गुस्सा आ रहा है वो इस महिला की पिटाई की मांग कर रहे हैं।

लिफ्ट में कुत्ते की मालकिन ने दिखाई क्रूरता

लिफ्ट के अंदर कुत्ते से लोगों को डराती इस महिला के वायरल वीडियो को NCMIndia Council For Men Affairs नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते हुए लिखा है कि, ‘कुत्ते की मालकिन की हंसी को देखें।’

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, लिफ्ट के अंदर लोगों के ऊपर जब कुत्ता झपट रहा है तो वो बहुत ही बेशर्मी से हंस रही है। वो कुत्ते को रोकने की जगह आस-पास खड़े लोगों को डरा रही है। महिला की यही क्रूर हंसी लोगों को चुभ रही है।

Viral Video देख यूजर्स को आया गुस्सा

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 28 मई 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 39000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये पागल औरत है’। दूसरा लिखता है, ‘इस कुत्ते को छोड़ो पहले महिला को पीटो’। तीसरा लिखता है, ‘ऐसे लोग अजीब होते हैं इंसानों से नफरत करते हैं। अगर मैं होता हो बहुत जोर से महिला के थप्पड़ मारता’।  इस घटना को देख लोगों को बहुत गुस्सा आ रहा है वो महिला पर एक्शन की मांग कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version