Viral Video: बीवी के ब्यॉयफ्रेंड का दिव्यांग पति ने किया विरोध, तो महिला ने डंडे से पीट-पीटकर किया अधमरा, देखें क्रूर वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिव्यांग पति को पीटती बीवी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखने के बाद लोगों को गुस्सा आ रहा है. ये मामला एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़ा है.

viral Video

Picture Credit: Chandan Verma X

Viral Video:  एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़े मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. एक दिव्यांगपति ने जब अपनी पत्नी के एक्स्ट्रा अफेयर का विरोध किया, तो बीवी ने गुस्से में आकर डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. इस घटना ने समाज के सामने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. महिला की क्रूरता का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. महिला का जालिमपना लोगों को चकित कर रहा है. ये घटना  कब और कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है. लेकिन  इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है.

बीवी ने दिव्यांग पति को पीटा

पति को पीटती बीवी के वायरल वीडियो को Chandan Verma नाम के  एक्स हैंडल अपलोड किया गया है. इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘विकलांग पति का कसूर बस इतना था कि वह अपने पत्नी का प्रेम संबंध का विरोध करने लगा जो पत्नी को पसंद नहीं था। पत्नी ने गुस्से में पति की डंडे से धुलाई कर दी क्या पति को पत्नी का विरोध करना चाहिए था?’

देखें वीडियो

यह घटना समाज की उस मानसिकता पर भी चोट करती है जहां ताकतवर लोग, कमजोरों पर अपनी मर्जी थोपने के लिए हिंसा का सहारा लेते हैं. महिला के द्वारा विक्लांग पति को काफी पीटा जा रहा है. व्हील चेयर पर बैठा बेबस आदमी सिर्फ मदद की गुहार लगा रहा है. लेकिन महिला क्रूरता की सारी हदें पार कर रही है.

Viral Video देख यूजर्स को आया गुस्सा

पति को पीटती क्रूर बीवी के वायरल वीडियो को 28 मई 2026 को एक्स पर अपलोड किया गया है. इस पर 3000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है, ‘गलती चाहे किसी की भी हो, हिंसा कभी सही जवाब नहीं होती’. दूसरा लिखता है, ‘पति विकलांग है तो उसको भी सोचना चाहिए भाई जो चल रहा है चलने दे तो पहले से विकलांग है और बना देगी’. तीसरा लिखता है, ‘पति को विरोध नहीं करना चाहिए क्योंकि पता है कि वह कुछ नहीं कर सकता इसलिए विवाद करने से कोई लाभ नहीं होने वाला कानून भी महिलाओं के पक्ष में होता है.’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version