---Advertisement---

Viral Video: 2 दिन की इमरजेंसी छुट्टी के लिए काटे गए दोगुने पैसे! 75000 कमाने वाली लड़की की शिकायत पर मैनेजर के लॉजिक ने खड़ा किया बवाल

Viral Video: दो दिन की इमरजेंसी छुट्टी लेने पर लड़की के दोगुने पैसे काट लिए गए और ऐसे में मैनेजर ने जो कहा वह जानने के बाद आपको भी हैरानी हो सकती है और इसने एक अलग ही विवाद की शुरुआत कर दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 26, 2026 1:50 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: क्या कभी आपने ऐसा सुना है कि इमरजेंसी लीव के लिए 14 दिन पहले आपको ऑफिस में जानकारी देनी पड़ती है। अगर नहीं तो वायरल वीडियो देखकर आपको हैरानी हो सकती है जिसने कॉरपोरेट जॉब को लेकर एक बार फिर बवाल खड़ा कर दिया है जहां दो दिन की इमरजेंसी लीव लेने पर लड़की के 6000 काट लिए गए लेकिन इसके बाद मैनेजर ने जो कहा वह जानकर निश्चित तौर पर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर यूजर्स इसे लेकर बहस करने लगे हैं। आइएजानते हैं वायरल वीडियो में क्या हुआ है।

2 दिन के लिए कटे 6000 तो तिलमिलाई लड़की ने मैनेजर से किया सवाल

वायरल वीडियो की बात करें तो यहां देखा जा सकता है कि लड़की को जब 75000 के बदले में 69000 मिला तब उसने मैनेजर को कॉल किया और इस बारे में शिकायत करती हुई दिखी इस दौरान लड़की अपने मैनेजर से कहती है कि आज मुझे सैलरी मिली पीएफ वगैरा करने के बाद मुझे लगभग 75000 मिलने की उम्मीद थी लेकिन मुझे 69000 ही मिले ऐसे में मैनेजर ने कहा कि तुमने बिना अप्रूवल दो छुट्टियां ली थी। इस पर लड़की ने कहा कि मैंने सुबह बता दिया था वह इमरजेंसी थी।

Viral Video में मैनेजर के लॉजिक को सुनकर लोगों का हिला दिमाग

वहीं वायरल वीडियो में फोन से मैनेजर की आवाज आती है कि तुम्हें कम से कम दो हफ्ते पहले बताना चाहिए था तब लड़की ने कहा, “इमरजेंसी के लिए मैं दो हफ्ते पहले कैसे बता सकती हूं और इसके लिए मेरा दो गुना पैसा कैसे काटा जा सकता है। इस पर मैनेजर कहती है हमारे यहां भी इमरजेंसी थी मुझसे बहस मत करो HR से बात करो और यह कहकर वह फोन रख देती है। वायरल वीडियो को 1.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं जहां लोग कॉरपोरेट कल्चर को लेकर अपनी टिप्पणी कर रहे हैं। इसे टॉक्सिक बता रहे हैं जहां एक यूजर ने कहा यह क्या है तो एक यूजर ने कहा मैनेजर का दिमाग विंडो 95 की तरह चल रहा है।

बाकी लोग भी @NewsAlgebraIND x पर वायरल वीडियो पर टिप्पणी करने में पीछे नहीं है और इसने एक अलग बहस की शुरुआत हुई है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 25, 2026

Viral Video

जुलाई 25, 2026

Viral Video

जुलाई 25, 2026

Bengaluru Viral Video

जुलाई 25, 2026

Weight Loss

जुलाई 25, 2026

Health Tips

जुलाई 24, 2026