---Advertisement---

Viral Video: चार धाम यात्रा के दौरान फैमिली पर चढ़ा मलाइका अरोड़ा और SRK का खुमार, ‘छैया छैया’ पर डांस कर इंटरनेट पर हो रहे जलील

Viral Video: चार धाम यात्रा के लिए शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा के गाने छैया छैया डांस वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। लोग ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर जिसने हर किसी के होश को उड़ा दिया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 3, 2026 3:34 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जाती है और इस दौरान दर्शन करने के लिए लोग किस कदर बेताब होते हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। इसका नजारा सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में होता है जहां अपनी भक्ति में लीन नजर आते हैं। इस सब के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां कथित तौर पर एक फैमिली ने चार धाम यात्रा के दौरान शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा के चर्चित सॉन्ग छैया छैया पर रील बनाने की गलती कर दी। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा है।

Viral Video में देखें फैमिली का रील को लेकर सनक

वायरल वीडियो को कथित तौर पर चार धाम यात्रा के दौरान का बताया जा रहा है। जहां एक फैमिली शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा के ट्रेन सीन को मंदिर के सामने री क्रिएट करते हुए नजर आते हैं। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ से लेकर बद्रीनाथ तक पहुंची फैमिली इस गाने पर जबरदस्त डांस के साथ रील बना रही हैं। इस दौरान 4 लोग मौजूद नजर आते हैं जो आस्था से परे को लेकर अपना जुनून दिखाते हैं लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वायरल होने के साथ ही उनकी इस कदर बेज्जती भी होगी।

चार धाम यात्रा का मजाक बनाने को लेकर लोग इस तरह कर रहे रिएक्ट

जहां इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग बिफरे हुए नजर आ रहे हैं। चार धाम में फैमिली वीडियो बनाने में लगी हुई है। ऐसा लग रहा है जैसे पूरी तरह से यह पर्यटन स्थल बन गया है। इसे देख एक ने कहा रील बनाकर चार धाम यात्रा ने लोगों को बर्बाद करके रख दिया है। एक यूजर ने कहा भी ये अंत कर दिए हैं तो एक ने लिखा कैमरा और फोन बैन करवा दो फिर देखते हैं कितने लोग जाते हैं। एक यूजर ने कहा इन्हें वहां से उठाकर फेंक दो। फिलहाल @himalayanhindu x चैनल से शेयर किया गया है और 95000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026