---Advertisement---

Viral Video: मृत बच्चे के वियोग में तड़पती दिखी हथिनी! बेजुबान होकर भी इंसानों जैसा मातृत्व देख छलकी यूजर्स की आंखें

Viral Video: यह सच है कि इंसान की तरह जानवर अपनी बात नहीं रख पाते हैं लेकिन इमोशंस वैसे ही होते हैं। वह भी अपने बच्चों के लिए ठीक वैसा ही महसूस करते हैं। वायरल वीडियो ने लोगों को झकझोर दिया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 16, 2026 2:52 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मां का स्थान इस दुनिया में कोई नहीं ले सकता है। बच्चों के दर्द से पहले इस बात का उन्हें अंदाजा हो जाता है कि जिसे उसने जन्म दिया है वह कोई तकलीफ में है तभी तो मां की ममता का कोई बराबरी नहीं होता है। यह न सिर्फ इंसान बल्कि बेजुबान जानवर के साथ भी देखा जाता है पर एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पुराना बताया जा रहा है जहां मृत बच्चे को उठाने की कोशिश में हथिनी जुटी हुई नजर आती है जबकि उसका बच्चा अब कभी नहीं उठ सकता है।

वायरल वीडियो में बच्चे को लेकर ये क्या कर रही हथिनी

वायरल वीडियो की बात करें तो इसे शेयर करते हुए पूरी जानकारी दी गई है और यह भी बताया गया कि यह पुराना है। जहां इस वीडियो के साथ लिखा गया कि शोक सिर्फ इंसानों तक ही सीमित नहीं है। हाथी की मां अपने बच्चों की मौत को समझ नहीं पा रही है। वह कुछ समय तक कभी-कभी तो कई दिनों तक उसके शरीर को खींचते रहते हैं। वह बिल्कुल हमारी तरह ही होते हैं। शोक मनाना, याद करना और जाने ना देना।यह नवंबर 2024 में डॉक्यूमेंट किया था। @ParveenKaswan x चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 87000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

हथिनी की हालत देख Viral Video पर लोग हुए इमोशनल

वहीं वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग इसे लेकर अपनी टिप्पणी कर रहे हैं और इसे अविश्वसनीय बता रही है। एक यूजर ने कहा यह बहुत ही मुश्किल पल है। एक यूजर ने कहा हार्टब्रेकिंग तो एक ने कहा इंसान से ज्यादा यह अब समझदार हो चुके हैं। एक ने सेंसिटिव तो एक ने कहा नि: शब्द यह वाकई काफी दुखद है। एक यूजर ने इसे हार्ट टचिंग बताया।

निश्चित तौर पर इस वायरल वीडियो को देखकर लोगों का दिल टूट गया है और वह अपने इमोशंस कमेंट्स के जरिए बयां करते हुए दिखे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardoi News

सितम्बर 1, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Badshah

सितम्बर 1, 2026

Hair Care

सितम्बर 1, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026