Viral Video: अचानक पागल हुआ हाथी, इंसानों के साथ कारों को खिलौनों की तरह पटका, देखें खौफनाक वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर  हाथी के द्वारा तांडव  मचाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना में एक आदमी की मौत और एक के गंभीर रुप से घायल होने की खबर है। ये घटना केरल की बताई जा रही है।

Viral Video

Picture Credit: Chutki Chaiwali X

Viral Video: हाथी को वैसे तो शांत जानवर माना जाता है। लेकिन जब इसे गुस्सा आता है तो तबाही मचा देता है। आए दिन हाथी के द्वारा उत्पात मचाने की घटनाएं सामने आती रहती है। एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में बना हुआ है। इसमें एक हाथी ने मंदिर परिसर में गाड़ी और इंसानों को बुरी तरह से उठा-उठाकर पटका है। ये घटना केरल की बताई जा रही है। हाथी के कहर से एक आदमी की मौत और महावत के गंभीर रुप से घायल होने की खबर है।  इस घटना का वीडियो मन को विचलित करने वाला है। जो भी इसे देख रहा है वो दंग है।

हाथी ने कार को हवा में खिलौने की तरह पटका

हाथी के द्वारा तबाही मचाते  वायरल वीडियो को Chutki Chaiwali नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘केरल के अंगामली स्थित किडांगूर महाविष्णु मंदिर में 1 मई को एक भीषण हाथी के हमले की खबर मिली।

देखें वीडियो

सुबह करीब 9:45 बजे हाथी मय्यनाड पार्थसारथी बेकाबू हो गया और हिंसक हो गया। उसने कोल्लम निवासी ट्रक चालक विष्णु की हत्या कर दी और महावत प्रदीप को गंभीर रूप से घायल कर दिया। कई वाहन पलट गए या क्षतिग्रस्त हो गए, और मंदिर की दीवार के कुछ हिस्से टूट गए। अधिकारियों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद हाथी को काबू में किया।’  वीडियो में देखा जा सकता है कि, हाथी किस तरह से  कार को हवा में खिलौने की तरह पटक रहा है। हाथी इतने ज्यादा गुस्से में है कि, वहां पर मौजूद कई सारे लोग उसे कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।

Viral Video देख यूजर्स को आ रहा गुस्सा

हाथी के द्वारा तोड़-फोड़ करने के इस वायरल वीडियो को 2 मई 2026 को एक्स पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 39000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये शांत रहते हुए जितना प्यार लगता है गुस्से में उतना ही भयानक हो जाता है’। दूसरा लिखता है, ‘हाथी ने कार को खिलौने की तरह उड़ा दिया, इसमें बहुत ताकत होती है’। तीसरा लिखता है, ‘इस हाथी को जिंदगी जीने के लिए जंगल में छोड़ देना चाहिए’। लोगों को  इंसानों के द्वारा हाथी को इस तरह टेन से बांधना बुरा लग रहा है। इसलिए वो इस विशालकाय जानवर को देख दुखी हो रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version