Viral Video: थानेदार की गर्लफ्रेंड के कांड से हिला पूरा पुलिस विभाग, हरकत देख बैठानी पड़ गई जांच

Viral Video: सोशल मीडिया एक पुलिस वाले का महिला के साथ  वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो उसकी गन को लहराते हुए रील बना रही है।  इस वीडियो को देखने के बाद आलापुलिस अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। ये घटना उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की बताई जा रही है।

Viral Video

Picture Credit: copwatchbharat x

Viral Video: सोशल मीडिया पर पुलिसवाले की रिवॉल्वर लेकर रील बनाती एक युवती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान पुलिसकर्मी भी साथ में मौजूद है। बंद कमरे में सरकारी गन के साथ मस्ती करती युवती का वीडियो  जैसे ही सामने आया तो सवाल उठने लगे और पुलिस आला आधिकारिकयों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। ये घटना उत्तर प्रदेश के उन्नाव की बताई जा रही है।

युवती के साथ रील बनाकर बुरा फंसा पुलिसकर्मी

पुलिस वाले की रिवॉल्वर लेकर बॉलीवुड गाने पर झूमती युवती के वायरल वीडियो को एक्स पर copwatchbharat नाम के  हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘जालौन, यूपी पुलिस!”मेरा बालम थानेदार” गाने पर रील बनाना महंगा पड़ गया! उत्तर प्रदेश के जालौन में कंट्रोल रूम में तैनात एक कॉन्स्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह अपनी सर्विस रिवॉल्वर एक महिला कॉन्स्टेबल को सौंपकर “मेरा बालम थानेदार” गाने पर रील बना रहा था।

देखें वीडियो

वीडियो के बारे में पता चलने पर, जालौन के पुलिस अधीक्षक (SP) ने अनुशासनहीनता के आरोप में कॉन्स्टेबल अरविंद पटेल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। इस मामले में महिला कॉन्स्टेबल की भूमिका की भी विभागीय जांच चल रही है। पुलिस विभाग का कहना है कि अनुशासनहीनता के मामलों में नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।’  वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया है। इसकी कोई आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन इसेन इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। यूजर्स एक्शन की मांग कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसे पुराना बता रहे हैं।

Viral Video के आला आधिकारियों ने दिए जांच के आदेश

महिला के साथ सरकारी रिवॉल्वर लेकर रील बनाते युवक के वीडियो को एक्स पर 1 जुलाई 2026 को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 22000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

वहीं,  जालौन पुलिस को टैग करते हुए ADG ZONE KANPUR और IG RANGE JHANSI ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा, ‘कृपया जांच कर आवश्यक कार्यवाही करें। ‘

Exit mobile version