---Advertisement---

Viral Video: ‘सब तमाशा देख रहे..’ क्या हुआ जब ट्रेन के रास्ते पर आया गायों का झुंड? लड़के की बहादुरी देख यूजर बोला ‘जेनजी पर ट्रस्ट ..’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। वो रेलवे ट्रैक पर गायों के झुंड को ट्रेन से हटा रहा है। रेल आने ही वाली है। युवक की हिम्मत देख लोग तारीफ के पुल बांध रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 2, 2026 2:56 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  रेलवे ट्रैक पर इंसानियत देखने को मिली है। यहां पर एक लड़के ने गायों के झुंड को रेल की चपेट में आने से बचाया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है। युवक की उम्र कम है। लेकिन जो बहादुरी वो दिखा रहा है, वो कई गुना बड़ी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, लड़का रिकॉर्ड करते हुए गायों और आने वाली ट्रेन के बारे में बता रहा है। उसका कहना है कि, यहां पर सभी लोग तमाशा देख रहे हैं लेकिन मदद कोई नहीं कर रहा है।

ट्रेन से गायों को युवक ने बचाया

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से 2 फरवरी को पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़का ट्रेन के बंद फाटक के अंदर घुसता है। वो वीडियो बनाते हुए कहता है कि, ट्रेन आने वाली है और बहुत सारी गाय यहां पर है। आस-पास मौजूद लोग तमाशा देख रहे हैं लेकिन बचाने की हिम्मत कोई नहीं कर रहा है। युवक बहादुरी दिखाते हुए सभी को बचा लेता है। ट्रेन आने से पहले वो बेजुबान जानवरों को बचा लेता है।

Viral Video देख भावुक हुए लोग

युवक की इस हिम्मत को देख इंटरनेट यूजर्स उसकी तारीफ करने को मजबूर हो गए हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘जेनजी पर अब ट्रस्ट किया जा सकता है।’ दूसरा लिखता है, ‘इसी को कहते हैं कि आपकी रक्षा करने भगवान किस रूप में आ जाएं पता नहीं होता है।’ तीसरा लिखता है, ‘ऐसे लोगों को अवॉर्ड मिलना चाहिए।’  वहीं, काफी सारे लोग बच्चे की बहादुरी को देख सलाम कर रहे हैं। इंसानियत से भरा ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को भावुक कर रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026