---Advertisement---

Viral Video: घोर क्रूरता! चोर के साथ हैवानों जैसा बर्ताव करते दुकानदार पर फूट रहा लोगों का गुस्सा, चीखें दिल दहला रहीं

Viral Video: चोर की खौफनाक पिटाई को देख यूजर्स का फूट गुस्सा, वीडियो मन खराब कर रहा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 4, 2024 4:14 अपराह्न

VIRAL VIDEO
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तराखंड से एक दिल दहला देने वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक चोर को दुकानदार बहुत ही बेरहमी से पीट रहा है। आदमी के द्वारा इस लड़के पर बुरी तरह से डंडे बरसाए जा रहा है। आस-पास काफी भीड़ खड़ी हुई है लेकिन कोई भी इस लड़के को नहीं बचा रहा है। ये वीडियो इतनी ज्यादा क्रूरता से भरा हुआ है कि, लोगों को लड़के की चोरी पर गुस्सा ना आकर तरस आ रहा है और वह इस दुकानदार पर एक्शन लेने के लिए बोल रहे हैं।

चोर की बुरी तरह से पिटाई करता दुकानदार वायरल

इस खौफनाक वीडियो को सोशल मीडिया पर Sachin Gupta नाम के यूजर ने एक्स पर शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “उत्तराखंड : रुद्रपुर में दुकान से चोरी के शक में एक लड़के को बर्बरता से पीटा गया।इस लठैत दुकानदार को अरेस्ट कीजिए। इसका बस चले तो ये जान से ही मार डालता।”

Viral Video लोगों को विचलित कर रहा

वीडियो में दिख रहा है कि, बीच सड़क पर डंडे से एक लड़के की पिटाई की जा रही है। इस दौरान वह दर्द से चीख रहा है और चिल्ला रहा है। लेकिन इसकी चीखों का असर आस-पास की भीड़ के कानों पर नहीं पड़ रहा है। काफी देर तक जब इस लड़के को कोई नहीं बचाने आता है और दुकानदार पीटता रहता है तब वीडियो को रिकॉर्ड कर रहा आदमी गाड़ी से उतरता है और दुकानदार की शिकायत पुलिस में करने को बोलता है। तब जाकर इस लड़के को दुकानदार छोड़ता है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, लड़के के काफी सारी चोट लगी हुई है। ये दर्द से बुरी तरह से चीख रहा है। इस वीडियो को जब इंटरने परट यूजर्स ने देखा तो उनका खून खौल गया। यूजर्स चोर के प्रति दया दिखाते हुए दुकानदार पर एक्शन लेने की मांग करने लगे। ये वीडियो 4 अगस्त यानी की आज का ही है। इस पर अब तक हजारों व्यूज चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026