---Advertisement---

Viral Video:घोर अंधेर! पागलपन में डूबे लड़कों ने ट्रेन की सीट पर लगाई आग, हरकत देख यूजर बोले ‘जेल में डालो’

Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन की सीटों पर आग लगाते हुए दो लड़का का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो पुराना बताया जा रहा है लेकिन, जिस तरह से अब इसे वायरल किया जा रहा है, वो यूजर्स को काफी चौंका रहा है। यूजर्स ने एक्शन की मांग कर डाली है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 29, 2025 1:47 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर अचानक से कुछ लोगों ने एक पुराने वायरल वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म से वायरल करना शुरु कर दिया है। दरअसल, ये वीडियो एक गंभीर अपराध से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में दो लड़के सार्वजनिक संपत्ति को आग लगा रहा है। दोनों लड़के ट्रेन की सीटों पर कागज रखकर आग लगाते हुए दिख रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि, दोनों सनकी लड़के इस सनक से भरी हरकत करने के बाद इसे रिकॉर्ड भी कर रहे हैं। इस Train Viral Video पर अभी तक हजारों व्यूज आ चुके हैं।

ट्रेन की सीटों को जलाते लड़के कैमरे में कैद?

ये वायरल वीडियो कब और कहां की है, इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो उपलब्ध नहीं है, लेकिन इस वीडियो को Woke Eminent नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Post

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि,” इस पर कोई कार्रवाई? ट्रेन की सीटों पर अख़बार जलाता हुआ आदमी.. ऐसे लोगों को एनएसए, यूएपीए के तहत गिरफ़्तार किया जाना चाहिए और उन्हें कभी जेल से बाहर एक दिन भी नहीं देखना चाहिए।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो लड़के अलग-अलग ट्रेन की खाली पड़ी सीट पर पेपर जला रहे हैं। इसके साथ ही वह वीडियो भी बना रहे हैं। इस हरकत को देख यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है।

Viral Video देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

ट्रेन की सीटों को जलाते लड़कों का ये वायरल वीडियो एक्स पर 27 जनवरी को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, इन पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। दूसरा लिखता है कि, ‘सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है.. तुरंत इसे जेल में डालो’। इसके साथ ही इसे रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति पर भी कुछ लोग एक्शन की मांग कर रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026