---Advertisement---

Viral Video: घोर अंधेर! ट्रेन में पुलिस कर्मी ने लड़की को पीटा, बेबस होकर देखता रह गया बुजुर्ग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी का लड़की को पीटते हुए वायरल वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है। इस घटना में एक बूढ़ा आदमी भी दिख रहा है, जो कि चाहकर भी कुछ नहीं कर सका। इस घटना के बाद रेलवे ने आरोपी पुलिस कर्मी पर एक्शन लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 18, 2025 4:42 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दिन दहाड़े बुजुर्ग आदमी के सामने लड़की को पीटकर भागता पुलिस कर्मी नप गया है। DRM KOTA की तरफ से मामले पर कार्रवाई की जानकारी दी गई है। आपको बता दें, सोशल मीडिया पर एक लड़की और बूढ़े आदमी के साथ बदतमीजी करने के बाद पीटकर भागता पुलिस कर्मी X पर काफी चर्चा में था। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स को काफी गुस्सा आ रहा था। ये घटना काफी हैरान करने वाली थी, क्योंकि माननीय दिनदहाड़े लड़की को पीटकर भाग रहे थे।

ट्रेन में पुलिसकर्मी ने लड़की को पीटा

इस Viral Video को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Tushar Rai नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “वर्दी वाले हाथ ,कमजोर के गाल वर्दी वालों का रौब कमजोरों पर ही क्यों, सवाई माधोपुर आरपीएफ थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल ने महिला यात्री को थप्पड़ जड़ दिया. बेटी बीच-बचाव करती दिखाई पड़ी…”

घटना की वीडियो में देखा जा सकता है कि, ट्रेन के दरवाजे के पास पहले तो पुलिस कर्मी की बूढ़े आदमी से बहस हो रही है। इसके बाद पुलिसवाले को गुस्सा आ जाता है और वह लड़की को पीटकर वहां से भाग जाता है। इस दौरान बूढ़ा आदमी बेबस होकर सिर्फ देखता ही रह जाता है। इस घटना को किसी ने पीछे से रिकॉर्ड किया है। इस मामले पर एक्शन ले लिया गया है।

Viral Video पर रेलवे ने लिया एक्शन

बूढ़े आदमी से बदतमीजी करते और लड़की को मारकर भागते इस पुलिस कर्मी पर DRM KOTA ने एक्शन ले लिया है। जिसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम ऐसी घटनाओं के प्रति शून्य सहिष्णुता रखते हैं। कर्मचारियों के खिलाफ पहले ही सख्त कार्रवाई की जा चुकी है।”

ये Viral Video एक्स पर 16 जनवरी को अपलोड किया गया था। इस पर 8700 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘सस्पेंड करो इनको महिलाओं पर हाथ उठाते हैं’। दूसरा लिखता है कि, ‘ऐसा कौन सा गुनाह कर दिया था कि, मान्यवर को हाथ उठाना पड़ गया।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026