Viral Video: दुनिया में मां और बाप को इसीलिए सबसे बड़ा दर्जा दिया गया है क्योंकि, ये अपने बच्चों के लिए ना सिर्फ अपनी खुशियां, जरुरतें और नींद को ही कुर्बाद नहीं करते बल्कि जरुरत पड़ने पर अपनी जान की बाजी भी लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही योद्धा पिता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने छोटे से मासूम बच्चे को बचाने के लिए चलती हुई ट्रेन के नीचे कूद जाता है। इस दौरान रेल तेज रफ्तार से उनके ऊपर से गुजरती जाती है। ये पल इतना ज्यादा खौफनाक है कि, देखने वालों की रुह कांप रही है। ये घटना बांग्लादेश के एक हिम्मती पिता से जुड़ी हुई है। सोशल मीडिया पर पिता के इस निस्वार्थ प्रेम को देख लोग भावुक हो गए हैं।
बच्चे को बचाने के लिए पिता ने जान की बाजी लगाई
अपने बच्चे के लिए जान की बाजी लगाते इस बहादुर पिता के वायरल वीडियो को Shagufta khan नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही मामले जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ‘एक पिता के प्यार से बड़ा कोई कवच नहीं।बांग्लादेश में अपनी जान की परवाह किए बिना, एक पिता चलती ट्रेन से सिर्फ इसलिए कूद गया ताकि अपने गिरते हुए बेटे को बचा सके।
देखें वीडियो
एक पिता के प्यार से बड़ा कोई कवच नहीं।
बांग्लादेश में अपनी जान की परवाह किए बिना, एक पिता चलती ट्रेन से सिर्फ इसलिए कूद गया ताकि अपने गिरते हुए बेटे को बचा सके। मौत के मुँह से बेटे को वापस खींच लाने वाले इस ‘सुपरहीरो’ को सलाम।चमत्कारिक रूप से दोनों सुरक्षित हैं। पिता का यह… pic.twitter.com/KXmA1QzdNy
— Shagufta khan (@Digital_khan01) April 29, 2026
मौत के मुँह से बेटे को वापस खींच लाने वाले इस ‘सुपरहीरो’ को सलाम। चमत्कारिक रूप से दोनों सुरक्षित हैं। पिता का यह निस्वार्थ साहस हमें याद दिलाता है कि माता-पिता का प्यार हर खतरे से बड़ा है।’ इस दिल दहला देने वाली घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, किस तरह से पिता ने अपनी औलाद को बचाने के लिए जान की परवाह किए बिना ही ट्रेन के नीचे छलांग लगा दी। उसकी हिम्मत और बहादुरी से दोनों की जिंदगी बच गई।
Viral Video देख यूजर्स हुए भावुक
पिता और बेटे के इस दिल छूने वाले वायरल वीडियो को एक्स पर 29 अप्रैल को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 42000 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ऐसी घटनाएँ सच में दिखाती हैं कि माता-पिता का प्यार किसी भी डर से बड़ा होता है। इस पिता का साहस काबिले-तारीफ है अपने बच्चे के लिए जान जोखिम में डाल देना हर किसी के बस की बात नहीं।’ दूसरा लिखता है, ‘दुनिया में हर योद्धा हार सकता है, लेकिन एक पिता अपने बच्चे के लिए मौत से भी लड़ जाता है।’ तीसरा लिखता है, ‘बच्चे भले ही अपनी दुनिया में खो जाएं और भूल जाएं, लेकिन एक पिता की नज़र हमेशा अपने बच्चों की सलामती पर रहती है। इस घटना को देख यूजर्स भआवुक हो गए हैं।’
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
