Viral Video:बेटी नहीं दे पायी नीट एग्जाम तो फूट-फूटकर रोया बाप, बेबसी देख निकल पड़ेंगे आंसू

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक पिता ने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाने का सपना देखा था। उसने सालभर मेहनत की और पैसे जोड़े। लेकिन बेटी एग्जाम नहीं दे सकी तो वो सेंटर के बाहर ही फूट-फूटकर रोने लगा।

Viral Video

Picture Credit: 𝗠𝗮𝗿𝗶𝘆𝗮𝗺_𝗠𝗕𝗗 X

Viral Video :डॉक्टर बनने का सपना देख रहे बच्चों ने 21 जून 2026 को दोबारा से नीट का एग्जाम दिया है। लीक होने के बाद रविवार को दोबारा से एग्जाम का आयोजन हुआ था। इस दौरान किसी कारण वश सेंटर लेट पहुंचे लोगो को जब एंट्री नहीं मिली तो वो बेबस और रोते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर देशभर के कई सेंटर से इस तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा भावुक एक पिता ने किया। दरअसल , बेटी को जब लेट आने पर सेंटर के अंदर एंट्री नहीं मिली तो पिता बेबस होकर फूट-फूटकर रोने लगा। ये पल दिल दहला देने वाला था। अब इसी घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

बेटी का नीट एक्जाम छूटने पर फूट-फूटकर रोया पिता

बेटी का नीट एग्जाम छूटने से बच्चों की तरह बिलख रहे पिता का वायरल वीडियो 𝗠𝗮𝗿𝗶𝘆𝗮𝗺_𝗠𝗕𝗗 नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘बेटी NEET परीक्षा से चूकी गई पिता फूट-फूट कर रो पड़े क्या आप इनकी मज़बूरी का अंदाजा लगा सकते हैं..? अब इस बच्ची का पूरा साल बर्बाद हो जायेगा क्या सारे कानून छत्रों के लिए ही हैं कुछ मिनट लेट होने पर एंट्री नहीं दी..?’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, सेंटर के बाद बेटी अपने पिता के साथ खड़ी है।

देखें वीडियो

वहीं, शिक्षिका लेट आने पर एंट्री देने से साफ इंकार देती है। इसके साथ ही एग्जाम में 1 घंटे पहले आने की बात कहकर अंदर जाने से मना कर देती है। ये सुनते ही पिता फूट-फूटकर रोना शुरु कर देता है। उसकी बेटी का एक साल खराब हो गया था। जिसका अफसोस पिता में साफ देखा जा सकता है। इसके साथ ही पिता को बच्ची संभालते हुए दिख रही है।

Viral Video देख यूजर्स ने उठाए सवाल

ये वायरल वीडियो एक्स पर 22 जून को अपलोड किया गया है। इस पर 62000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘बहुत ही अफ़सोस की बात है, परीक्षा छूट जाना।लेकिन एक सवाल है, दोपहर का समय है, सुबह का नहीं, कि बहुत जल्दी उठने में दिक्कत हो, और परीक्षा केंद्र पे सभी परीक्षा समय से बहुत पहले ही पहुंचने की कोशिश करते हैं। किसी का दूसरे शहर भी सेंटर गया तो भी, वो ऐसे निकलते हैं कि समय से काफ़ी पहले सेंटर पहुंच जाए।देरी होने का कारण जानना होगा, कि ये जो भी देरी से पहुंचे इनका कारण क्या था?’ दूसरा लिखता है, ‘लेट पहुंचने वाले छात्रों के लिए कोई नियम होना चाहिए ताकि एक साल की मेहनत चंद समय के लिए बर्बाद न हो सके।’ तीसरा लिखता है, ‘बेटी NEET परीक्षा से चूकी गई पिता फूट-फूट कर रो पड़े क्या आप इनकी मज़बूरी का अंदाजा लगा सकते हैं..? अब इस बच्ची का पूरा साल बर्बाद हो जायेगा क्या सारे कानून छत्रों के लिए ही हैं कुछ मिनट लेट होने पर एंट्री नहीं दी..?’

Exit mobile version