---Advertisement---

Viral Video: बेखौफ! यूपी बस में भोजपुरी गाने बजाकर खुलेआम ड्राइवर और कंडक्टर ने की दारू पार्टी, लोगों ने उठाए सवाल

Viral Video: यूपी के हरदोई रोडवेज बस में ड्राइवर और कंडक्टर का शराब पीते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद उन पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 21, 2024 12:37 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यूपी के हरदोई से सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें रोडवेज बस में ड्राइवर और कंडक्टर दारू पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग भड़के हुए दिखे और सुरक्षा पर सवाल उठाए जा रहे हैं। यह सच है कि आए दिन सड़क हादसे होते रहते है और ऐसे में लोगों का कहना है कि बस चलाने वाले ड्राइवर को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। लेकिन जिस तरह से वे शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं यह आम जनता के लिए जोखिम से कम नहीं है। आइए देखते हैं क्या है इस वीडियो में।

खुली बस में पार्टी करता दिखा ड्राइवर

हरदोई डिपो की बस में शराब पार्टी करते हुए यह ड्राइवर और कंडक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है जहां वे फुल मजे ले रहे हैं। भोजपुरी गाना बजा कर ये ड्राइवर और कंडक्टर अपनी धुन में है और उन्हें इस दौरान किसी का भी खौफ नहीं है। वीडियो में आप सुन सकते हैं कि वे आपस में बात भी करते हैं और आने वाले यात्रियों से भी बातचीत करते हुए नजर आते हैं। लेकिन सवारियों की जान जोखिम में डालने वाले इन लोगों को देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

लोगों ने निकाली भड़ास

बस में भोजपुरी गाने बजाकर शराब पार्टी कर रहे इन ड्राइवर और कंडक्टर के वीडियो को देखने के बाद लोग महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यूपी में बहुत सामान्य है रोड पर बसों में बाजार में हर जगह ये बेवड़े बेखौफ पीते हुए दिखते हैं तो कुछ लोग रोडवेज बसों में होने वाले रेप पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों ने कहा है कि रोडवेज बसों में रेप की घटना ज्यादा होती है। ऐसे में रोडवेज बसों में महिलाएं कितनी सुरक्षित है। इस बात को लेकर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वीडियो हो रहा खूब वायरल

@azizkavish एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “हरदोई डिपो की बस में ड्राइवर और कंडक्टर शराब पार्टी कर रहे हैं इसलिए बसों में लड़कियों का बलात्कार होता है, रोड एक्सीडेंट होता है।इस पर नकेल कौन कसेगा? वीडियो पर 12000 व्यूज मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026