Viral Video: चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए दिल्ली सड़कों पर राजनैतिक दल विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान नेहा बोरा का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया। इस वीडियो में इंसानियत साफ दिख रही है। जो लोगों को काफी प्रभावित कर रही है।
जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा के महिला पुलिसकर्मी ने कपड़े किए ठीक
नेहा बोरा के कपड़ों को ठीक करती महिला पुलिसकरर्मी के वायरल वीडियो को Umashankar Singh उमाशंकर सिंह नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘एक महिला पुलिसकर्मी की संवेदनशीलता देखिए… जो नेहा बोरा के कपड़े ठीक कर रही है… वर्दी में होते हुए भी इसे कहते हैं मानवीय ज़िम्मेदारी निभाता… स्त्री स्त्री को नहीं समझेंगी तो कौन समझेगा ।’
देखें वीडियो
एक महिला पुलिसकर्मी की संवेदनशीलता देखिए… जो @neha_aisa के कपड़े ठीक कर रही है… वर्दी में होते हुए भी इसे कहते हैं मानवीय ज़िम्मेदारी निभाता… स्त्री स्त्री को नहीं समझेंगी तो कौन समझेगा 🫡 https://t.co/VjBOYeagp2
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) October 6, 2026
जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी गहमागहमी देखने को मिली। पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही थी और उसी धक्का-मुक्की के बीच छात्र नेता नेहा बोरा के कपड़े अस्त-व्यस्त हो गए। उसी समय ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी की नज़र उन पर पड़ी। उन्होंने कानून-व्यवस्था की अपनी सख्त ड्यूटी के बीच एक पल के लिए भी यह नहीं सोचा कि सामने खड़ी लड़की एक प्रदर्शनकारी है। उन्होंने तुरंत आगे बढ़कर बेहद शालीनता और संवेदनशीलता के साथ नेहा बोरा के कपड़े ठीक किए। यह पूरा भावुक और गरिमामयी पल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
Viral Video यूजर्स को आ रहा पसंद
नेहा बोरा के कपड़ों को ठीक करती महिला पुलिसकर्मी के वायरल वीडियो को एक्स पर 6 अक्टूबर 2026 को अपलोड किया गया है। इस पर 2.84 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस वीडियो को देख यूजर्स पुलिसवाली की काफी तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि, औरत ही औरत की इज्जत को समझ सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।







